संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का पहला पोस्टर जारी, रिलीज तारीख का भी ऐलान
क्या है खबर?
अभिनेता संजय दत्त इस वक्त 'धुरंधर 2' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं, जिसमें उन्होंने 'SP चौधरी असलम' का किरदार निभाया है। इसी के साथ उन्होंने फैंस को अपनी आगामी फिल्म पर अपडेट देकर बड़ा तोहफा दिया है। उनकी फिल्म का नाम 'आखिरी सवाल' है जिसका पहला पोस्टर और रिलीज तारीख का खुलासा किया गया है। फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित है, और इसके निर्माता निखिल नंदा और संजय हैं।
पोस्टर
संजय दत्त का प्रभावशाली अवतार
'आखिरी सवाल' के पोस्टर में, संजय का पीछे से लुक दिखाया गया है जो गहन हावभाव के साथ प्रभावशाली लगता है। साथ में टैगलाइन दी गई है, 'वह सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया।' पहली झलक से प्रतीत होता है कि फिल्म एक राजनीतिक-थ्रिलर होगी जो 15 मई को सिनेमाघरों का रुख करेगी। फिल्म से अभिनेत्री समीरा रेड्डी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनके अलावा, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, त्रिधाचौधरी और नीतू चंद्र भी शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'आखिरी सवाल' का पोस्टर
SANJAY DUTT STARS IN 'AAKHRI SAWAL' – FIRST LOOK DROPS + RELEASE DATE ANNOUNCED... #AakhriSawal – starring #SanjayDutt, who also produces the film – is set for a worldwide theatrical release on 15 May 2026.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 26, 2026
The ensemble cast includes #AmitSadh, #NamashiChakraborty,… pic.twitter.com/0mkNYGgfpr