Loading...
पिता सत्यजीत रे की साहित्यिक रचनाओं पर एंथोलॉजी बनाएंगे संदीप, ये होंगे मुख्य कलाकार
पिता सत्यजीत रे की विरासत को आगे बढ़ाएंगे संदीप रे

पिता सत्यजीत रे की साहित्यिक रचनाओं पर एंथोलॉजी बनाएंगे संदीप, ये होंगे मुख्य कलाकार

Nov 13, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक सत्यजीत रे की विरासत को उनके बेटे संदीप रे बढ़ा रहे हैं। खबर है कि वह अपने पिता द्वारा लिखी गई साहित्यिक रचनाओं पर एंथोलॉजी बनाने जा रहे हैं। इस परियोजना में 4 कहानियों 'खगम', 'बटिक बाबू', 'भूतो', और 'नील अटंका' को अपनाया जाएगा। बता दें कि 'खगम' एक डरावनी सुपरनैचुरल शॉर्ट स्टोरी कहानी है, जबकि 'नील अटका' ब्रिटिश कॉलोनियल पीरियड के दौरान नील की खेती करने वालों के डरावनेपन को दिखाती है।

परियोजना

एंथोलॉजी के लिए इन चेहरों पर लगेगा दांव

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, इस एंथोलॉजी के लिए बंगाली सिनेमा के टॉप कलाकारों में शामिल शाश्वत चटर्जी और कौशिक गांगुली को मुख्य किरदारों के तौर पर लिया जाएगा।

उनके अलावा, सुभाषिश मुखोपाध्याय, सब्यसाची चक्रवर्ती, सुप्रियो दत्ता, ऋत्विक चक्रवर्ती, साहेब चट्टोपाध्याय, सुभ्रजीत दत्ता, कौशिक बनर्जी और बरुण चक्रवर्ती भी इन फिल्मों का हिस्सा होंगे।

प्रदीप कुमार नंदी अपनी कंपनी नंदी मूवीज के तहत इस बड़े प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ख्वाहिश

छोटी कहानियों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं संदीप

संदीप ने परियोजना पर कहा कि लंबे समय से सिनेमा की छोटी कहानियों की दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, "पहले, मैंने 'जेखने भूतेर भोय' और 'चार' जैसी फिल्में निर्देशित की हैं और टीवी के लिए कई शॉर्ट स्टोरीज को भी अडैप्ट किया है। छोटी कहानियों को एक बार फिर से खोजने की इच्छा सालों से मेरे साथ रही है।"

संदीप के पिछले कामों में, 'बॉम्बेयर बॉम्बेटे' (2003),' कैलाशी केलेंकारी' और 'रॉयल बंगाल रहस्य' शामिल हैं।

ADVERTISEMENT