LOADING...
रश्मिका-विजय की शादी में शामिल होंगे 'एनिमल' निर्देशक, एक दिन पहले पहुंचे उदयपुर
'एनिमल' निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा उदयपुर पहुंचे

रश्मिका-विजय की शादी में शामिल होंगे 'एनिमल' निर्देशक, एक दिन पहले पहुंचे उदयपुर

Feb 25, 2026
02:13 pm

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस वक्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। 26 फरवरी को दोनों परिवार और करीबियों की माैजूदगी में भव्य शादी करेंगे जिसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। यूं तो दोनों की शादी का जश्न 24 फरवरी से शुरू हो चुका है और मेहमानों ने पहुंचना भी शुरू कर दिया है। 'एनिमल' निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा भी रश्मिका और विजय की शादी का गवाह बनने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

समारोह

शादी समारोह का हिस्सा बनेंगे संदीप रेड्‌डी वांगा

वीडियो में निर्देशक को उदयपुर हवाई अड्‌डे से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। बिना किसी से बात किए और पोज दिए, वांगा सीधे अपनी कार में बैठे और समारोह स्थल, मेमेंटोस बाय ITC होटल्स के लिए रवाना हो गए। वैसे, वांगा उन चुनिंदा मेहमानों में से एक हैं जो 'विरोश' की शादी का हिस्सा बनेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'अर्जुन रेड्‌डी' विजय के साथ थी, जबकि रश्मिका के साथ उन्होंने 'एनिमल' बनाई है।

Advertisement

शादी

शादी कराने के लिए पंडित भी पहुंचे

इंडिया टुडे के मुताबिक, रश्मिका और विजय 2 रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे। 26 फरवरी की सुबह दोनों तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बधेंगे और ये रस्म विजय की मूल जड़ों को प्रदर्शित करती है। शाम को कोडवा समारोह का आयोजन होगा जो रश्मिका की जड़ों का जश्न होगा। दोनों की शादी कराने के लिए पंडित भी उदयपुर पहुंच चुके हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement