NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल अपनी पांचवी फिल्म 'राम सेतु' ला रहे अक्षय, ऐसा रहा पिछली चार का प्रदर्शन
    मनोरंजन

    इस साल अपनी पांचवी फिल्म 'राम सेतु' ला रहे अक्षय, ऐसा रहा पिछली चार का प्रदर्शन

    इस साल अपनी पांचवी फिल्म 'राम सेतु' ला रहे अक्षय, ऐसा रहा पिछली चार का प्रदर्शन
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 23, 2022, 02:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस साल अपनी पांचवी फिल्म 'राम सेतु' ला रहे अक्षय, ऐसा रहा पिछली चार का प्रदर्शन
    जानें, कैसी रही अक्षय कुमार की पिछली फिल्में

    अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से हैं। वह एक बार में कई फिल्में साइन करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हालांकि, आलोचनाओं के बावजूद खिलाड़ी कुमार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 'राम सेतु' इस साल की उनकी पांचवीं फिल्म है। इसके बाद दिसंबर में उनकी 'मिशन सिंड्रेला' भी रिलीज होगी। आइए नजर डालते हैं उनकी इस साल की अन्य फिल्मों के प्रदर्शन पर।

    बच्चन पांडे

    अक्षय ने साल की शुरुआत की थी फिल्म 'बच्चन पांडे' के साथ। यह फिल्म 18 मार्च को रिलीज हुई थी। बड़े पर्दे पर फिल्म की टक्कर 'द कश्मीर फाइल्स' से थी, जो 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को न दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी न ही क्रिटिक्स की। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 49 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं IMDb पर फिल्म को 5.2 स्टार मिले हैं। फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    सम्राट पृथ्वीराज

    चंद्रप्रकाश द्विवेदी की इस फिल्म में स्टारकास्ट और अक्षय के अभिनय की खूब आलोचना हुई। लोगों ने कहा कि पृथ्वीराज जैसे ऐतिहासिक किरदार के साथ अक्षय न्याय नहीं कर पाए। उनका अभिनय बनावटी लगता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बुरी तरह गिर गई। 175 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 68 करोड़ रुपये कमा पाई थी। IMDb पर फिल्म को 5.8 स्टार मिले हैं। यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    रक्षा बंधन

    'सम्राट पृथ्वीराज' सुर्खियों से हटी भी नहीं थी कि अक्षय ने अपनी अगली फिल्म 'रक्षा बंधन' का पोस्टर जारी कर दिया था। यह फिल्म 11 अगस्त को पर्दे पर 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ टकराई थी। फिल्म लड़कियों की शादी में आने वाली मुश्किलों पर आधारित थी। फिल्म का कटेंट छोटे शहरों के दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह भी फ्लॉप साबित हुई। 5 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    कठपुतली

    क्राइम थ्रिलर 'कठपुतली' 2 सितंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय का अभिनय बेहद ही कच्चा था, जिसकी क्रिटिक्स से लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों ने भी आलोचना की। इस फिल्म को IMDb पर 5.8 रेटिंग मिली है। फिल्म में अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। उनकी केमिस्ट्री ने भी फिल्म के स्क्रीनप्ले पर पानी भेर दिया था। फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आलोचनाओं और बॉक्स ऑफिस फ्लॉप के बाद भी अक्षय पूरी रफ्तार से आगे बढ़ते जा रहे हैं। 'राम सेतु' के बाद उनकी फिल्म 'मिशन सिंड्रेला' की रिलीज दिसंबर में अपेक्षित है। वह 'सेल्फी', 'OMG 2', 'गोरखा', 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।

    25 अक्टूबर को रिलीज होगी 'राम सेतु'

    'राम सेतु' 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी राम सेतु की पौराणिकता और उस पर होने वाली राजनीति के इर्द-गिर्द है। फिल्म में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका में हैं जो 7,000 साल पुराने इतिहास को ढूंढने में लगे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। लाइका प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    रक्षा बंधन फिल्म
    रामसेतु फिल्म

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल का नाम भी आया, ED ने किए कई बड़े दावे  शराब नीति
    हार्दिया पांड्या बने टी-20 में 4,000 रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय हार्दिक पांड्या
    केरल: कन्नूर में कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला और पति की जलकर मौत केरल
    ब्रिटेन: शख्स ने जिंदा ग्रेनेड से घर सजाकर मुसीबत में डाली सबकी जान, पुलिस ने बचाया अजब-गजब खबरें

    अक्षय कुमार

    'सेल्फी' का पहल गाना 'मैं खिलाड़ी' जारी, इमरान हाशमी ने 10 दिनों तक की रिहर्सल  इमरान हाशमी
    सी शंकरन नायर की बायोपिक में अक्षय कुमार संग नहीं होगी कोई अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    'सेल्फी' के बाद कतार में अक्षय कुमार की ये फिल्में, जानें कब हो सकती हैं रिलीज सेल्फी फिल्म
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से पहले फिल्मस्टार पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    'गांधी-गोडसे एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी की वापसी रही असफल, लागत निकालना भी मुश्किल राजकुमार संतोषी
    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था अनुराग कश्यप
    दिल्ली हाई कोर्ट ने 'फराज' की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार, कल देगी दस्तक दिल्ली हाई कोर्ट
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर

    रक्षा बंधन फिल्म

    'रक्षा बंधन' से 'लाल सिंह चड्ढा' तक, इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए ये फिल्में लाल सिंह चड्ढा
    अक्टूबर में OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज बॉलीवुड समाचार
    ओपनिंग वीकेंड में कितना कमा पाई 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन'? अक्षय कुमार
    पहले दिन कितना कमा सकीं 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन', किसे पसंद कर रहे दर्शक? अक्षय कुमार

    रामसेतु फिल्म

    'सर्कस' से दर्शक हुए निराश, इस साल त्यौहारों पर आईं अन्य फिल्मों का कैसा था प्रदर्शन? लाल सिंह चड्ढा
    'सर्कस' से 'राम सेतु' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में OTT प्लेटफॉर्म
    'राम सेतु' की OTT रिलीज की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म अक्षय कुमार
    अक्षय के हाथ से निकलीं 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3', निर्माता फिरोज नाडियाडवाला नाराज अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023