Loading...
समय रैना ने मेधा संग रिश्ते पर लगाई मुहर? दिवाली पार्टी की तस्वीर ने मचाई हलचल
दिवाली पार्टी में समय रैना के साथ दिखीं मेधा शंकर

समय रैना ने मेधा संग रिश्ते पर लगाई मुहर? दिवाली पार्टी की तस्वीर ने मचाई हलचल

Nov 09, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने मुंबई स्थित अपने नए घर में दिवाली पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें वह अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों के डेटिंग की अफवाहों के बीच इस तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि समय ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

वायरल

समय और मेधा की फोटो हुई वायरल

अब समय और मेधा की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में मेधा लाल अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि समय आइवरी रंग के कढ़ाईदार कुर्ते और सफेद पजामे में नजर आए।

समय ने जश्न की कुछ झलकियां साझा करते हुए लिखा, "मुंबई में अपने नए घर पर एक घरेलू दिवाली पार्टी रखी। इसमें मैंने अपने दोस्तों और उनके माता-पिता को भी बुलाया था, बहुत बढ़िया माहौल रहा।"

शामिल?

समय की पार्टी में कौन-कौन हुआ शामिल

समय की इस पार्टी में मनोरंजन जगत और कॉमेडी की दुनिया के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए, जिनमें वरुण धवन, मुनव्वर फारुकी, सिद्धांत चतुर्वेदी, वीर पहाड़िया, जाकिर खान और 'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

इस पार्टी में मेधा को भी समय की मां स्वीटी रैना के साथ देखा गया। दोनों ने साथ में काफी तस्वीरें भी खिंचवाई।

ADVERTISEMENT

खास

समय ने मेधा को बताया था खास दोस्त

समय और मेधा के रिश्ते को लेकर अफवाहें सबसे पहले जून 2026 में शुरू हुईं, जब दोनों को 'आनंदम' के मुंबई प्रीमियर में एक साथ देखा गया।

बाद में, मेधा ने समय के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन में खास महमान के तौर पर हिस्सा लिया।

शो के दौरान, जब समय से पूछा गया कि पैनल में उनका सबसे करीबी दोस्त कौन है, तो उन्होंने मेधा का नाम लिया और उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था।

ADVERTISEMENT