LOADING...
कपिल शर्मा के शो में आएंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया, इस दिन आएगा एपिसोड
कपिल शर्मा लेकर आ रहे खास एपिसोड

कपिल शर्मा के शो में आएंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया, इस दिन आएगा एपिसोड

Apr 30, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 29 अप्रैल को ऐलान किया था कि वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का एक खास एपिसोड दर्शकों के लिए ला रहे हैं। शो का प्रसारण तो नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा, लेकिन मेहमान कौन होंगे? यह जानने के लिए दर्शक बेताब थे। आखिरकार कॉमेडियन ने एक प्रोमो जारी करते हुए बता दिया है कि शो में चर्चित यूट्यूबरों समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया की एंट्री होगी। आइए जानते हैं कि यह खास एपिसोड कब आएगा।

प्रोमो

विश्व हास्य दिवस पर आएगा खास एपिसोड 

कपिल के इस खास एपिसोड का प्रसारण विश्व हास्य दिवस पर यानी 2 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा। प्राेमो में रैना बताते हैं कि वह शो में बतौर मेहमान शामिल होंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता कि दूसरा मेहमान कौन होगा। तभी रणवीर आते हैं, जिन्हें देखकर रैना झुंझलाने लगते हैं। कुल मिलाकर एपिसोड काफी धमाकेदार होगा। बता दें, पिछले साल अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर हुए एक विवाद के चलते रैना और रणवीर काफी चर्चा में रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

Advertisement