सलमान खान का इंस्टाग्राम हुआ था हैक? वापस आया तो फैंस ने ली राहत की सांस
क्या है खबर?
सलमान खान पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने पैपराजी की क्लास लगाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट साझा किए थे। एक बार फिर अभिनेता ने सोशल मीडिया के चलते लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, हुआ यह कि 25 मई को कुछ मिनट के लिए सलमान का इंस्टाग्राम हैंडल अचानक गायब हो गया था। अब भले वह वापस आ गए हों, लेकिन यह घटना चर्चा का विषय बन गई।
चर्चाएं
हैक या ग्लिच, आखिर क्या थी इंस्टाग्राम गायब होने की वजह?
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गौर किया कि सलमान का इंस्टाग्राम हैंडल दिखाई नहीं दे रहा है। यह देखकर लोगों की धड़कन बढ़ गई और वह सोचने को मजबूर हो गए कि कहीं अभिनेता का इंस्टाग्राम हैक तो नहीं हो गया है, या फिर कोई ग्लिच आ गया हो। कुछ ने यह भी अंदाजा लगाया कि शायद भाईजान ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है और अपने हैंडल को निष्क्रिय कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Has Salman Khan ’s Instagram account really been hacked or just deactivated? What’s actually going on? #SalmanKhan pic.twitter.com/qGZlOzES3B
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) May 25, 2026
वापसी
इंस्टाग्राम पर हो चुकी है सलमान की वापसी
कुछ मिनट के बाद सलमान का इंस्टाग्राम हैंडल दोबारा से दिखाई देने लगा, जिसपर फैंस ने राहत की सांस ली। हालांकि इस घटना पर उनकी या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे पता चल सके कि क्या अकाउंट किसी टेक्निकल खराबी की वजह से गायब हुआ था, या कोई और वजह थी। काम के मोर्चे पर, सलमान इस वक्त आगामी फिल्म 'SVC63' में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा भी हैं।