LOADING...
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' में शामिल होगा चीनी गाना, हिमेश रेशमिया देंगे संगीत
सलमान खान की फिल्म में जुड़ेगा चीनी गाना

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' में शामिल होगा चीनी गाना, हिमेश रेशमिया देंगे संगीत

Mar 17, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' अपने बदलावों को लेकर चर्चा में है। हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म के नए शीर्षक से पर्दा उठाया गया जिसका ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया था। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्मित इस फिल्म को अब 'मातृभूमि: मे वाॅर रेस्ट इन पीस' के नाम से जाना जाएगा। अब एक और अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार, भारत-चीन के सुधरते संबंधों के मद्देनजर फिल्म में एक चीनी गाने को शामिल किया जाएगा।

संगीत

चीनी गाने को हिमेश रेशमिया देंगे संगीत

मिड-डे के मुताबिक, 'मातृभूमि: मे वाॅर रेस्ट इन पीस' से जुड़े सूत्र ने बताया, "फरवरी 2026 से, अपूर्वा और सलमान मुंबई में फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग कर रहे हैं। वह कुछ नए दृश्य शामिल कर रहे हैं। लगभग 40 दिनों का काम चल रहा है। निर्माता हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध एक चीनी गाने की शूटिंग करने की योजना भी बना रहे हैं। गाने को अंतिम रूप देने और रिकॉर्ड करने के तुरंत बाद सलमान इसकी शूटिंग करेंगे।"

रिलीज

जानिए कब रिलीज हो रही सलमान की फिल्म

शीर्षक में बदलाव को लेकर सूत्र ने कहा कि भारत-चीन संबंधों में आई मौजूदा सावधानीपूर्वक और रणनीतिक नरमी के चलते यह फैसला लिया गया है। 'मातृभूमि', 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष पर आधारित है। सलमान इसमें दिवंगत कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज तारीख 17 अप्रैल है, लेकिन खबरों के मुताबिक इसमें बदलाव हो सकता है। फिल्म अगस्त तक के लिए स्थगित हो सकती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement