सलमान खान की वापसी होगी धमाकेदार, आने वाली 5 फिल्मों में शामिल हैं 2 बड़े सीक्वल
क्या है खबर?
सलमान खान आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब अभिनेता बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी में हैं। सलमान के खाते में कई चर्चित और बड़े बजट की फिल्में शामिल हैं, जिन्हें लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस' और 'किक 2'
फिल्म 'मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक 2' की घोषणा कई महीने पहले हुई थी। इसमें सलमान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस समय इसकी पटकथा पर काम चल रहा है।
#3, #4 & #5
'बजरंगी भाईजान 2', वामशी पेडिपल्ली की फिल्म और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म
'बजरंगी भाईजान' की सफलता के बाद अब इसके निर्देशक इसका दूसरा पार्ट बनाने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का नाम और रिलीज की तारीख तय नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में भी दिखाई दे सकते हैं।