दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'रन्ना च धन्ना' का ऐलान, पोस्टर के साथ आई रिलीज तारीख
क्या है खबर?
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस बीच, उनकी नई पंजाबी फिल्म 'रन्ना च धन्ना' का धमाकेदार ऐलान किया गया है। मजेदार बात यह है कि फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा और शहनाज गिल भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। यह तीनों साल 2021 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हौसला रख' में साथ काम कर चुके हैं।
ऐलान
पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख भी जारी
फिल्म 'रन्ना च धन्ना' के निर्देशक अमरजीत सिंह सरोन हैं, जबकि इसका निर्माण पवन गिल, अमन गिल और धर्मिंदर सिंह ने मिलकर किया है। पोस्टर में दिलजीत डॉक्टर के लुक में हैं। उन्होंने सफेद कोट के साथ गले में स्टेथोस्कोप डाला है और चारों ओर से नर्सों से घिरे दिख रहे हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी काफी मनोरंजक और खूब सारे ड्रामे से भरपूर होगी। 'रन्ना च धन्ना' 25 जून, 2027 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
BLOCKBUSTER TEAM REUNITES... DILJIT DOSANJH TO HEADLINE PUNJABI FILM 'RANNA CH DHANNA' – RELEASE DATE LOCKED... The blockbuster team behind #HonslaRakh reunites for the #Punjabi entertainer #RannaChDhanna.#DiljitDosanjh will head the cast of #RannaChDhanna, directed by Amarjit… pic.twitter.com/HBbHv2lbeW
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2026