Loading...
'बिग बॉस 20' की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान, इस बार 'करण-अर्जुन' जैसा होगा आगाज
'बिग बॉस 20' का प्रोमो हुआ जारी

'बिग बॉस 20' की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान, इस बार 'करण-अर्जुन' जैसा होगा आगाज

Aug 04, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' अगले महीने से दर्शकों के बीच लौट रहा है। सलमान खान ने आधिकारिक प्रोमो के जरिए 'बिग बॉस सीजन 20' की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ में शो की थीम को लेकर भी बड़ा अपडेट साझा किया है, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसी चर्चा थी कि नए सीजन में पुराने प्रतियोगी शामिल हो सकते हैं, जिस पर पुष्टि होने का संकेत प्रोमो ने दिया है।

ऐलान

'बिग बॉस 20' में दिखेगा 'करण-अर्जुन' वाला ट्विस्ट

जियोहॉटस्टार द्वारा जारी किए गए प्रोमो में, सलमान एक घोड़े के साथ एंट्री करते हुए कहते हैं, "जो 'करण-अर्जुन' में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्त टू।"

चूकि सलमान और शाहरुख खान अभिनीत 'करण अर्जुन' पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म थी। शो का प्रोमो भी संकेत देता है कि इस सीजन में पुराने प्रतियोगी वापसी करेंगे।

कैप्शन में लिखा है, 'एक से भले दो।' 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर, 2026 से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT