Loading...
सलमान खान ने भतीजे अरहान की पहली फिल्म के लिए खेला बड़ा दांव, बढ़ीं उम्मीदें
सलमान खान की स्टार पावर से चमकेगी अरहान की पहली फिल्म

सलमान खान ने भतीजे अरहान की पहली फिल्म के लिए खेला बड़ा दांव, बढ़ीं उम्मीदें

Sep 04, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड में एक और स्टार किड अपनी पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही एक शानदार एक्शन लव स्टोरी के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। युवा अरहान के इस धमाकेदार आगाज को और भी खास बनाने के लिए उनके चाचा और सुपरस्टार सलमान खान भी फिल्म में एक दिलचस्प कैमियो रोल में नजर आएंगे।

रिपोर्ट

अरहान की फिल्म में सलमान का खास कैमियो

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म के प्लॉट से जुड़ी जानकारियों को पूरी तरह गुप्त रखा गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सलमान खान इसमें एक छोटा मगर बेहद अहम रोल निभाएंगे।

वो अपनी स्टार पावर से भतीजे अरहान की पहली फिल्म को बड़ा सहारा देंगे। इस विशेष भूमिका के लिए सलमान लगभग 10 दिनों तक शूटिंग कर सकते हैं।

फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर करेंगे, जिन्होंने आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का निर्देशन किया था।

तैयारी

पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में उतर रहे अरहान

फिल्म का निर्माण अश्विन वर्दे करेंगे, जो इससे पहले 'कबीर सिंह', 'OMG 2', 'खेल खेल में' और 'द डिप्लोमाट' जैसी सफल फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

उधर अरहान पिछले कई सालों से अपनी बॉलीवुड पारी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है, जिसके बाद उन्होंने विक्रम फड़नीस के साथ काम किया। अरहान निर्माता-निर्देशक करण जौहर की हिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बतौर सहायक निर्देशक भी काम कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

अवसर

सही वक्त पर मिला सही मौका

अरहान खान फिलहाल अपने यूट्यूब चैनल पर मशहूर पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' होस्ट कर रहे हैं।

लंबे समय से फिल्मों की तैयारी कर रहे अरहान अब बतौर मुख्य अभिनेता बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं।

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र के अनुसार, जब निर्माता अश्विन वर्दे ने अरबाज खान के सामने अरहान को लॉन्च करने का ये प्रस्ताव रखा, तो परिवार को यह एकदम सही मौका लगा। अरहान अपनी मनपसंद डेब्यू फिल्म मिलने से बेहद खुश और उत्साहित हैं।

ADVERTISEMENT

धमाका

सलमान की स्टार पावर से चमकेगा अरहान का डेब्यू

फिल्म के निर्माता अभी लीड हीरोइन की तलाश कर रहे हैं। इस रोमांटिक ड्रामा के लिए वो एक नए चेहरे की खोज में हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू करने की तैयारी है।

ऐसे में सलमान खान का ये स्पेशल रोल भतीजे अरहान की पहली ही फिल्म में चार चांद लगा देगा, जिससे इसे रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार और बंपर पब्लिसिटी मिलना तय माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT