Loading...
सलमान खान का डीपफेक वीडियो बनाने वालों पर फूटा गुस्सा, बोले- इन्हें जेल में डालो
सलमान खान ने AI के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाई

सलमान खान का डीपफेक वीडियो बनाने वालों पर फूटा गुस्सा, बोले- इन्हें जेल में डालो

Sep 28, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस ' 20वें सीजन के पिछले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने ट्रोलर्स के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी थी। ताजा एपिसोड में उन्होंने सोशल मीडिया पर फर्जी AI और डीपफेक वीडियो बनाने वालों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने खुलासा किया कि वह खुद ऐसे वीडियो का शिकार बन चुके हैं, जिसे देखकर उन्हें हैरानी होती है। अभिनेता ने जानबूझकर इसे बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नाराजगी

"उन्हें सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए"

सलमान ने कहा, "किसी ने आपकी AI आवाज डब करके किसी को गाली दी। आपको पता है वे क्या कर रहे हैं? ये AI वीडियो बना रहे हैं। बहुत सारे लोगों के, और मैं भी उन AI वीडियो में हूं। कुछ लोग जिन्हें पता नहीं कि ये नकली है, वो पोस्ट कर देंगे कि सलमान खान वहां थे। लेकिन जिन्हें ये बात पता है, जिन्होंने ये वीडियो बनाया, ये कैसे लोग हैं? ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए।"

सख्ती

"सोशल मीडिया पर सेंशरशिप होना जरूरी"

सलमान ने AI के दुरुपयोग से निपटने के लिए सख्त कानूनों की मांग भी की। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर सेंसरशिप होनी चाहिए। और मैं इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से उठाऊंगा।"

उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ चिंता जाहिर की जिनके पास अभिनेताओं के समान प्रभाव या संसाधन नहीं हैं। उनके मुताबिक, इस तरह की सामग्री उन लोगों और उनके परिवारों पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

उधर, फैंस भी इस मामले में सलमान का पूरा समर्थन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT