LOADING...
वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा, 'बैटल ऑफ गलवान' का दूसरा गाना 'मैं हूं' रिलीज
'बैटल ऑफ गलवान' का दूसरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा, 'बैटल ऑफ गलवान' का दूसरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

Feb 14, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के फैंस के लिए वैलेंटाइन डे का तोहफा आ गया है। दरअसल, 'सलमान खान फिल्म्स' ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का दूसरा गाना 'मैं हूं' रिलीज कर दिया है। 'मातृभूमि' की अपार सफलता के बाद आया ये नया ट्रैक सलमान और चित्रांगदा सिंह की शानदार केमिस्ट्री के जरिए एक फौजी और उसके परिवार के प्यार, फर्ज और जुदाई के दर्द को बेहद खूबसूरती से बयां करता है।

गाना

परिवार और फौजी की जज्बात भरी कहानी

'मैं हूं' एक फौजी और उसके परिवार के बीच के जज्बात को बखूबी दर्शाता है। गाने में एक तरफ परिवार के साथ बिताए हंसी-खुशी के पल हैं तो दूसरी तरफ ड्यूटी पर जाने के बाद पीछे छूटे परिवार का अकेलापन और इंतजार है। सलमान और चित्रांगदा की केमिस्ट्री कहानी की गहराई को और बढ़ाती है। श्रेया घोषाल और संगीत निर्देशक अयान लाल की जुगलबंदी ने गाने में भावनाओं का सैलाब ला दिया है।

पोस्ट

सलमान ने किया ये पोस्ट

सलमान ने एक्स पर लिखा, 'इस वैलेंटाइन, 'मैं हूं' के साथ प्यार को (अपने दिल पर) छा जाने दें ❤️ गाना अब रिलीज हो चुका है।' 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है। अपूर्वा लाखिया इसके निर्देशक हैं। फिल्म के जरिए सलमान और चित्रांगदा पहली बार साथ आ रहे हैं। गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित ये फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक सच्ची तस्वीर पेश करने का वादा करती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सलमान खान का पोस्ट

Advertisement