'द मॉन्स्टर' बन ईद 2027 पर छाने आ रहे सलमान खान, विशाल मिश्रा के साथ करेंगे काम
सलमान खान एक बार फिर एक्शन मोड में 'द मॉन्स्टर' फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वंशी पायडिपल्ली ने किया है और दिल राजू इसके निर्माता हैं।
पहले इसे SVC63 नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब संगीत की जिम्मेदारी सिंगर-कंपोजर विशाल मिश्रा को सौंपी गई है।
ऐसे में दर्शक फिल्म में दमदार एक्शन के साथ कुछ बेहतरीन गानों की उम्मीद कर सकते हैं।
'द मॉन्स्टर' ईद 2027 में होगी रिलीज
विशाल सिर्फ फिल्म का संगीत ही तैयार नहीं कर रहे, बल्कि 'द मॉन्स्टर' का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही गाया है। यह दूसरा मौका है, जब विशाल और सलमान एक साथ काम कर रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने 'रेस 3' फिल्म के 'सेल्फिश' गाने में मिलकर काम किया था। इसके अलावा, पहली बार नयनतारा भी सलमान के साथ स्क्रीन साझा करती हुई दिखेंगी, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फिल्म 'द मॉन्स्टर' ईद 2027 के मौके पर रिलीज होगी।