गणेश विसर्जन के दौरान सलमान खान ने की 'उल्टी आरती', बहन अर्पिता ने यूं संभाली बात
क्या है खबर?
सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहेल खान के घर पहुंचकर गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें परिवार के साथ पूजा में उपस्थित होते देखा जा सकता है। उनके साथ कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी दिखीं। विसर्जन से पहले सलमान ने भगवान गणेश की आरती की, लेकिन उनका तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित कर ले गया। दरअसल, वीडियो में सलमान 'उल्टी आरती' करते दिखे, जिसे उनकी बहन अर्पिता खान ने सुधारा।
वीडियो
सलमान की 'उल्टी आरती' पर अर्पिता का गया ध्यान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विर्सजन से पहले सलमान आरती कते हैं। तभी अर्पिता ने ध्यान दिया कि अभिनेता गलती से उल्टी आरती कर रहे हैं।
उन्होंने उन्हें "भाई" कहकर पुकारा, लेकिन तेज आवाज में आरती के कारण सलमान नहीं सुन पाए।
फिर अर्पिता ने इशारे से तुरंत सलमान को सही किया। भाई-बहन की दिल छूने वाली प्रतिक्रिया देखने लायक है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर नेटिजन्स अभिनेता को 'उल्टी आरती' करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Actor Salman Khan participated in 'aarti' at his brother and actor Sohail Khan's house after Ganpati Visarjan.
— ANI (@ANI) September 16, 2026
(Source: Salman Khan's PR team) pic.twitter.com/xWemo7VKIA