LOADING...
करीबी दोस्त के निधन से भावुक हुए सलमान खान, लिखा- बस यादें रहेंगी
सलमान खान दोस्त के निधन पर भावुक हुए

करीबी दोस्त के निधन से भावुक हुए सलमान खान, लिखा- बस यादें रहेंगी

May 04, 2026
10:02 am

क्या है खबर?

सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने दोस्त के लिए कुछ न कुछ साझा करते हैं। इस बार उनकी पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया है, क्योंकि खुद सलमान भी दुखी हैं। अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए करीबी दोस्त सुशील कुमार को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने दोस्त के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'ये आदमी 42 सालों से मेरा भाई था, सबसे अच्छा, सबसे दयालु, सबसे मददगार।'

पोस्ट

दोस्त के निधन पर भावुक हो गए सलमान खान

उन्होंले लिखा, 'हमेशा मुस्कुराता, नाचता और सबसे बुरे हालात में भी उसे कोई दर्द या तनाव नहीं होता था। चाहे आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक परेशानी हो, वो हमेशा कहता था कि फर्क नहीं पड़ता, दर्द सब ठीक होगा। सुशील कुमार उसका नाम था, या कम से कम 5 मिनट पहले तक यही नाम था। अलविदा भाई, एक मर्द की तरह जिया, मौत से एक हैवीवेट चैंपियन की तरह लड़े। तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं, भाई, सिर्फ यादें और हंसी।'

दर्द

सलमान ने दोस्त को दी श्रद्धांजलि

सलमान ने लिखा, 'कोई पहले कोई बाद में, सब कुछ चला जाता है, पता नहीं कब और कैसे, तो कुछ कर के जाओ। अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की का आनंद लो, चियर्स भाई, मुझे लगता है मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा।' अभिनेता ने 2 तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें सुशील के साथ वह और उनके पिता सलीम खान नजर आ रहे हैं। फिलहाल सलमान इस वक्त निर्माता दिल राजू की फिल्म में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement