NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान की ये फिल्में आज तक नहीं हुईं रिलीज, जानिए क्यों हुईं डिब्बा बंद
    अगली खबर
    सलमान खान की ये फिल्में आज तक नहीं हुईं रिलीज, जानिए क्यों हुईं डिब्बा बंद
    सलमान खान की ये फिल्में हुईं बंद

    सलमान खान की ये फिल्में आज तक नहीं हुईं रिलीज, जानिए क्यों हुईं डिब्बा बंद

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 27, 2024
    12:45 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान ने जो स्टारडम हासिल किया है, वो बहुत कम कलाकारों को नसीब होता है।

    उन्होंने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। प्रशंसकों के बीच उनकी फिल्मों को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

    आज यानी 27 दिसंबर को सलमान अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    इस मौके पर आइए जानें उनकी उन फिल्मों के बारे में, जो कभी रिलीज ही नहीं हुईं और जिनके चलते निर्माताओं के साथ-साथ अभिनेता का भी खूब नुकसान हुआ।

    #1 और #2

    'दस' और 'जलवा'

    साल 1997 में निर्देशक मुकुल एस आनंद ने संजय दत्त और सलमान को लेकर 'दस' नाम की एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। अचानक एक दिन मुकुल की हार्ट अटैक से मौत हो गई और फिल्म डिब्बा बंद हो गई।

    उधर साल 2000 में निर्माता केतन देसाई, सलमान और करीना कपूर को लेकर 'जलवा' नाम की फिल्म बना रहे थे, लेकिन बाद में केतन को लगा कि वो फिल्म अभी नहीं बना पाएंगे और ये बंद हो गई।

    #3 और #4

    'रण क्षेत्र' और 'दिल है तुम्हारा'

    भाग्यश्री और सलमान की जोड़ी वाली फिल्म 'मैंने प्यार किया' ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद भाग्यश्री और सलमान ने 'रण क्षेत्र' नाम की एक फिल्म साइन की थी, लेकिन इसी बीच भाग्यश्री ने शादी कर ली और फिल्में छोड़ दीं। इसी के साथ सलमान की यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

    दूसरी ओर 1991 में सलमान के साथ 'दिल है तुम्हारा' की घोषणा हुई थी। फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो चुका था, लेकिन यह भी बीच में ही अटक गई।

    #5 और #6

    'बुलंद' और 'राजू राजा राम'

    सलमान जब सोमी अली को डेट कर रहे थे तो उन्हें 'बुलंद' नाम की फिल्म में साइन किया गया था। फिल्म की शूटिंग 80 फीसदी पूरी हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से यह बंद हो गई। फिल्म को नेपाल में शूट किया गया था। इसमें मोहनीश बहल विलेन बने थे।

    उधर 'राजू राजा राम' को बजट के चलते बंद कर दिया गया था। इस फिल्म में सलमान के साथ मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और गोविंदा नजर आने वाले थे।

    #7

    'राम'

    सोहेल खान फिल्म 'राम' से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले थे। उन्होंने अपनी इस फिल्म का ऐलान साल 1994 में किया था, जिसमें उनके भाई सलमान के अलावा पूजा भट्ट और अनिल कपूर को साइन किया गया था।

    आधी फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी, लेकिन तभी फिल्म के प्रोडक्शन में कुछ समस्याएं पैदा हो गईं। इस फिल्म का बजट हद से ज्यादा बढ़ गया। काफी विवाद हुआ। लिहाजा सलमान भगवान राम बनते-बनते रह गए।

    जानकारी

    ये फिल्में भी हुईं बंद

    सलमान की डिब्बा बंद हो चुकीं फिल्मों में 'ऐ मेरे दोस्त' भी शामिल है, जिसमें उनके साथ दिव्या भारती नजर आने वाली थीं। सुनील शेट्टी के साथ 'चोरी मेरा नाम' और आलिया भट्ट के साथ सलमान की 'इंशाअल्लाह' भी ठंडे बस्ते में जा चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर कमल हासन
    अमेरिका के 2 दक्षिणी राज्यों में आए भीषण तूफान में हुई 20 लोगों की मौत अमेरिका
    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स

    सलमान खान

    सलमान खान को धमकी देने वाला निकला गीतकार, पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    जूही चावला पर दिल हार बैठे थे सलमान खान, इस शख्स की वजह से टूटा दिल जूही चावला
    सलमान खान-शाहरुख खान की 'करण अर्जुन' से यूं जुड़े ऋतिक रोशन, सुनाया 30 साल पुराना किस्सा शाहरुख खान
    ये है सलमान खान की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रहा था ऐसा हाल प्रीति जिंटा

    बॉलीवुड समाचार

    गोविंदा के जन्म से क्यों नाराज हो गए थे उनके पिता? मां बन गई थीं साध्वी गोविंदा
    बराक ओबामा ने बताई 2024 की अपनी 10 पसंदीदा फिल्में, ये भारतीय फिल्म बनी पहली पसंद बराक ओबामा
    शाहरुख खान के पीठ पीछे उनके साथी सितारे उन्हें बुलाते थे 'हकला', अभिजीत भट्टाचार्य का खुलासा अभिजीत भट्टाचार्य
    अलविदा 2024: सलमान खान से अक्षय कुमार तक, इस साल कैमियो कर छाए ये सितारे अक्षय कुमार

    जन्मदिन विशेष

    आयुष्मान खुराना की सामाजिक मुद्दों पर बनीं ये फिल्में IMDb पर दिखा चुकीं कमाल आयुष्मान खुराना
    प्रियंका चपोड़ा ने पति निक जोनास पर लुटाया प्यारा, लिखा- दुनिया का सबसे अच्छा पति प्रियंका चोपड़ा
    लकी अली ने अभिनय से भी जीता दर्शकों का दिल, इन फिल्मों में किया काम लकी अली
    सुनीता विलियम्स 59 वर्ष की हुईं, यहां जानें उनकी बड़ी उपलब्धियां नासा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025