Loading...
'मातृभूमि' के सेट पर सलमान खान का दिखा अलग अंदाज, सुबह पहुंचकर करते थे ये काम
सलमान खान का 'मातृभूमि' के लिए दिखा जबरदस्त समर्पण

'मातृभूमि' के सेट पर सलमान खान का दिखा अलग अंदाज, सुबह पहुंचकर करते थे ये काम

Nov 25, 2026
05:18 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ गाने 'मदिरापान' ने भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दिया है। हाल ही में कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने इस गाने की शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने सलमान के समर्पण की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने गाने के लिए खास तौर पर रिहर्सल की, जबकि वह आमतौर पर ऐसा नहीं करते हैं।

शूटिंग

शूटिंग पर सुबह 10 बजय पहुंच जाते थे सलमान

वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान मुदस्सर ने शूटिंग के दौरान सलमान के काम में सीधे तौर पर शामिल होने के तरीके के बारे में बात करते हुए कहा, "पूरी शूटिंग के दौरान उन्होंने हमारा बहुत समर्थन किया। वह सुबह 10 बजे ही सेट पर पहुंच जाते थे, जिससे सब हैरान रह गए। शूटिंग के 4-5 दिनों तक वह पूरी तरह से समर्पित रहे। वह लगातार देखते रहे कि काम कैसे आगे बढ़ रहा है।"

काम

सलमान ने 'मदिरापन' गाने के लिए किया ये काम

मुदस्सर ने आगे कहा, "सलमान यह पक्का करते रहे कि सब कुछ सही जगह पर है। मैं हमेशा की तरह उनकी कड़ी मेहनत से प्रभावित हुआ, लेकिन इस गाने के लिए वह खास तौर पर हर चीज में खुद शामिल रहे। आमतौर पर, वह सीधे शूट पर आते हैं और स्टेप्स सीखते हैं। इसके बाद वह उन्हें परफॉर्म करते हैं, लेकिन 'मदिरापन' गाने के लिए, उन्होंने 1-2 दिन रिहर्सल की।"

ADVERTISEMENT

स्टार कास्ट

ये है 'मातृभूमि' की स्टार कास्ट

मुदस्सर ने बताया कि सलमान ने यह भी पक्का किया कि बाकी सब कुछ भी सही ढंग से हो, जैसे कि दूसरे अभिनेताओं की परफॉरमेंस, डांसर्स के कपड़े और उनका पूरा लुक।

बता दें, अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित 'मातृभूमि' में सलमान और चित्रांगदा सिंह के साथ-साथ प्रशांत तमांग, अनूप बिक्रम शाही, अंकुर भाटिया, यशपाल शर्मा, जैसन थाम और दया शंकर पांडे भी मुख्य भूमिका में है।

यह फिल्म आगामी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT