Page Loader
लॉकडाउन में इन सितारों ने दिखाई अनोखी प्रतिभा, अपनी खूबसूरत पेंटिग से जीता दिल

लॉकडाउन में इन सितारों ने दिखाई अनोखी प्रतिभा, अपनी खूबसूरत पेंटिग से जीता दिल

Jun 08, 2020
06:50 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड सितारे हमेशा ही फिल्मों और अन्य इवेंट्स में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में उन्हें अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने का मौका कम ही मिलता है। हालांकि, इस बार लॉकडाउन के कारण सभी सितारे न चाहते हुए भी घर में रहने को मजबूर हो गए। ऐसे में अपना वक्त बिताने के लिए कई सितारों के भीतर छिपा पेंटर भी बाहर आया। आइए जानते हैं कि इस लॉकडाउन में किन सितारों की पेंटिग सबसे ज्यादा चर्चा में रही।

#1 और 2

अरशद वारसी ने किया अपने हुनर से हैरान, फिर जागा सलमान में छिपा आर्टिस्ट

सलमान खान की बात करें तो हर कोई इससे वाकिफ है कि उन्हें पेंटिग का कितना शौक हैं। सलमान को जब वक्त मिलता है। वह पेंटिग करने लगते हैं। लॉकडाउन में जब वह पनवेल में अपने फार्महाउस पर हैं तब भी उनका भीतर छिपा आर्टिस्ट फैंस को देखने को मिल रहा है। वहीं अरशद वारसी से अपने हुनर से हर किसी को हैरान कर दिया है। लॉकडाउन में उन्होंने अपनी एक ऐसी पेटिंग शेयर की जिसने खूब तारीफें बटोरी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अरसद वारसी की पेंटिंग

#3 और 4

सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं पेंटिंग नीलाम

सोनाक्षी सिन्हा भी इन दिनों पेंटिग करके ही अपना पूरा दिन बिता रही हैं। उनकी पेंटिंग्स इतनी खूबसूरत है कि वह इन्हें नीलाम कर प्रवासी और जरूरतमंद लोगों के लिए पैसा जुटा रही हैं। वह यह काम अंशुला कपूर के फंड राइजिंग मंच फैनकाइंड के साथ जुड़कर कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में अनन्या पांडे ने अपनी पेंटिंग के जरिए अपनी आगामी फिल्म 'खाली-पीली' का फर्स्ट पोस्टर बनाने की कोशिश की थी।

#5 और 6

देखिए आयुष्मान और जाह्नवी कपूर की पेंटिंग

आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा लॉकडाउन में बच्चों विराजवीर और वरुष्का के साथ पेंटिंग करते हुए नजर आए। ताहिरा ने सोशल मीडिया पर भी बच्चों की पेंटिग्स को पोस्ट किया। वहीं जाह्नवी कपूर भी इस लॉकडाउन में आर्टिस्ट बन गई हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी पेंटिंग्स के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमे उनकी टी-शर्ट भी कई रंगों से भरी हुई थी। जाह्नवी ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सेल्फ आइसोलेशन में ये बनाया।'

#7 और 8

सनी और अलाया ने भी बनाई खूबसूरत पेंटिंग

पूजा बेदी की बेटी और बॉलीवुड अदाकारा अलाया फर्नीचर वाला ने भी इस लॉकडाउन में अपनी पेंटिंग से फैंस के बीच खूब सराहना बटोरी। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने इस हुनर से लोगों को रुबरु करवाया है। अलाया के अलावा सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर भी इस लॉकडाउन में बच्चों के साथ पेंटिंग करते हुए नजर आए। सनी की एक पेंटिंग सोशल मीडिया पर काफी वायरस हुई। जिसे बनाने में उन्हें 40 दिन का वक्त लगा।

#9 और 10

सोनल और मौनी ने भी दिखाया अपना हुनर

मौनी रॉय भी इस दौरान पेंटिग करके ही अपना यह खाली वक्त बिता रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई खूबसूरत पेटिंग्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं सोनल चौहान की बात करें तो वह भी स्केचिंग में माहिर हैं। उन्होंने हाल ही में भगवान शिव का एक बेहद खूबसूरत स्केच सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सोनल की करीबियों का कहना है कि वह भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं।