NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्शी को सलमान खान से मिला 'बिग बॉस 15' में आने का न्योता
    अगली खबर
    अर्शी को सलमान खान से मिला 'बिग बॉस 15' में आने का न्योता

    अर्शी को सलमान खान से मिला 'बिग बॉस 15' में आने का न्योता

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 12, 2021
    06:28 pm

    क्या है खबर?

    रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' से बाहर आने के बाद "आवाम की आवाज" अर्शी खान पहले से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं।

    इस शो से अर्शी ने इतनी लोकप्रियता बटोर ली कि अब तो सलमान खान भी उनके कायल हो गए हैं।

    अर्शी ने अब एक बड़े राज से पर्दा हटाया है। उनका कहना है कि सलमान ने उन्हें 'बिग बॉस 15' के लिए इनवाइट किया है।

    आइए इसके पीछे की कहानी जानें।

    बयान

    सलमान ने शो की ऑफ्टर पार्टी में दिया अर्शी को निमंत्रण

    अर्शी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "शो की आफ्टर पार्टी में एक बच्ची सॉफ्ट टॉय शेरू को लेना चाहती थी। सलमान सर ने कहा कि मैं उसे शेरू दे दूं। मैंने मना कर दिया कि शेरू मेरा बेटा है। मैं उसे खुद से दूर नहीं कर सकती। सलमान बोले, अच्छा तुम मां बन गई हो।"

    इसके बाद सलमान ने अर्शी से कहा कि वह इस भाव को बनाए रखें और अगले सीजन में अपने "बेटे" के साथ आएं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए शेरू के साथ अर्शी का डांस वीडियो

    Instagram post

    A post shared by arshikofficial on March 12, 2021 at 4:23 pm IST

    नाराजगी

    शो का ऑफर मिलने के बाद भी निराश क्यों हैं अर्शी?

    अर्शी ने यह भी बताया कि वह सलमान से नाराज हैं।

    वजह बताते हुए अर्शी ने कहा कि आफ्टर पार्टी में वह सलमान से कहती रहीं कि एक बार वह उनके मुंह पर कह दें कि वह शरीफ दिखती हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

    अर्शी ने हाल ही में बताया था कि वह वीकेंड के वार में सलमान के सामने नाइटी में जाना चाहती थीं, पर राहुल वैद्य और अली गोनी ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

    आभार

    मुंबई में घर खरीदने के बाद अर्शी ने किया सलमान का शुक्रिया

    अर्शी ने कुछ ही दिन पहले मुंबई में खरीदे अपने घर की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

    इस पर उन्होंने कहा था, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरा यह सपना पूरा हो गया है। अब तक मैं किराए के घर में रह रही थी। अब मुंबई में मेरा अपना घर है।"

    अर्शी ने कहा, "मैं धन्य हूं, जो मेरे माता-पिता ने मुझ पर भरोसा किया और सलमान खान सर व 'बिग बॉस' को खास शुक्रिया कहूंगी।"

    वर्कफ्रंट

    अर्शी के लिए खुल गया बॉलीवुड का दरवाजा

    अर्शी पहली बार 2017 में 'बिग बॉस' के 11वें सीजन से चर्चा में आई थीं। हाल ही में 'बिग बॉस 14' में उन्होंने सभी से खूब वाहवाही लूटी।

    इस शो से अक्सर प्रतियोगी सबकी नजरों में आ जाते हैं। अब अर्शी की शोहरत भी बॉलीवुड तक पहुंच गई है। घर से बाहर आते ही अर्शी को निर्देशक दुष्यंत सिंह की फिल्म 'त्राहिमाम' का प्रस्ताव मिला है।

    इसमें वह एक गांव की लड़की का किरदार निभाने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बिग बॉस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान

    सलमान खान

    सलमान खान की 'अंतिम' से अविका गौर हुईं बाहर, इस टीवी अदाकारा को मिला मौका बॉलीवुड समाचार
    'कागज' में अनोखी कहानी पेश करेंगे पंकज त्रिपाठी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड कलाकार और उनके मशहूर बिजनेस पार्टनर राज कुंद्रा
    'बिग बॉस 14' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट टीवी शो

    बिग बॉस

    बिग बॉस 14: पहले ही हफ्ते घर से बेघर हुई सारा गुरपाल, सीनियर्स ने किया एलिमिनेट! मनोरंजन
    'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं ये मशहूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस' के ये कंटेस्टेंट शो के दौरान बने कपल, बाद में हो गए अलग मनोरंजन
    क्या जैद दरबार के साथ इसी साल शादी करने वाली हैं गौहर खान? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025