'बिग बॉस 20': सलमान खान ने बताया कब होगा ग्रैंड फिनाले, विजेती को मिलेगी इतनी रकम
क्या है खबर?
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जैसे-जैसे हफ्ते बीतते जा रहे हैं, इसके ग्रैंड फिनाले को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। लोग इसका ब्रेसब्री से इंजतार भी कर रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आ रही थीं कि शो की लोकप्रिय को देखते हुए निर्माता इसे 2 से 3 हफ्ते आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन अब खुद सलमान ने फिनाले पर बड़ा अपडेट दिया है।
पुष्टि
कितने दिनों का मेहमान बचा 'बिग बॉस 20'?
रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में, होस्ट सलमान ने संकेत दिया कि ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उनके मुताबिक, प्रतियोगियों के पास घर में 4 हफ्ते और बचे हैं।
अभिनेता ने फिनाले की आधिकारिक तारीख तो नहीं बताई, लेकिन यह 19 दिसंबर, 2026 को होने की उम्मीद है।
उनकी बात से यह भी स्पष्ट माना जा रहा है कि निर्माता फिलहाल शो को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं हैं।
शो
'वीकेंड का वार' में कौन हुआ बेघर?
हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में मनीष गोयल घर से बेघर हो चुके हैं जो वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बनकर आए थे।
उनके बाद, शो में अब स्काउटओपी, यंग डीएसए, लव गिल, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, गुल्लू (कुशाल तंवर), माही विज, काजी तौकीर, उदिति सिंह और अरिश्फा खान बचे हैं।
अब देखना होगा कि फिनाले तक घर में कौन टिका रहता है और किसके नाम विजेता का ट्रॉफी आती है।
जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये प्राइज मनी मिलेगी।