Page Loader
सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से फिर मिली धमकी, इस बार एक गाने को लेकर नाराजगी 
सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से फिर मिली धमकी

सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से फिर मिली धमकी, इस बार एक गाने को लेकर नाराजगी 

लेखन गजेंद्र
Nov 08, 2024
09:17 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। गुरुवार रात को एक बार फिर कथित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता को धमकी दी है। मुंबई की यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को रात 12 बजे एक संदेश मिला है, जिसमें लिखा है कि सलमान और लॉरेंस बिश्नोई पर एक गाना लिखा गया है, अब गाना लिखने वाले को नहीं छोड़ा जाएगा। मुंबई पुलिस ने संदेश की जांच शुरू कर दी है।

धमकी

गीत में है सलमान और लॉरेंस का नाम

धमकी देने वाले ने अपने संदेश में एक गाने का हवाला दिया है, जिसमें सलमान और बिश्नोई का नाम लिया गया है। इस पर धमकी देने वाले ने लिखा, 'एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा। गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह कभी गाने नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान खान में हिम्मत है तो उसे बचाकर दिखाए।' बता दें, पुलिस ने गाना और गीतकार को लेकर खुलासा नहीं किया है।

धमकी

लगातार मिल रही हैं सलमान को धमकियां

सलमान को धमकियां मिलने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। पिछले दिनों एक शख्स ने धमकी देकर सलमान से 5 करोड़ रुपये मांगे थे। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 35 वर्षीय भीकाराम जलाराम बिश्नोई के रूप में हुई है। वह राजस्थान के जालौर का रहने वाला है। इससे पहले एक सब्जी विक्रेता को झारखंड के जमशेदपुर से और दूसरे व्यक्ति को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था, जो मजदूर था।