Loading...
'बिग बॉस 20': खुशियों के बीच क्यों भावुक हुए सलमान खान? फैंस का दिल भी पसीजा
'बिग बॉस 20' में भावुक हो गए सलमान खान

'बिग बॉस 20': खुशियों के बीच क्यों भावुक हुए सलमान खान? फैंस का दिल भी पसीजा

Nov 09, 2026
12:12 pm

क्या है खबर?

सलमान खान ने अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में दिवाली का जमकर जश्न मनाया। उन्होंने सभी घरवालों से कई मजेदार टास्क करवाए और बिना किसी की क्लास लगाए सिर्फ त्योहार का जश्न मनाया। मशहूर गायक हार्डी संधू और मोहित चौहान भी इस जश्न में चार चांद लगाने और अपने सुरों का जादू चलाने पहुंचे। शो के दौरान, एक पल ऐसा आया जब सलमान की आंखें भर आईं जिसका वीडियो देखने के बाद उनके फैंस का दिल भी पसीज गया।

भावनाएं

पिता सलीम का जिक्र आते ही भर आईं सलमान की आंखें

एपिसोड के दौरान, मोहित ने सलमान से कहा कि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन उससे भी बड़े प्रशंसक उनके पिता सलीम खान के हैं।

इसके बाद, गायक ने सलीम की फिल्म 'बचपन' (1963) का गाना 'मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता' गाया। इसे सुनते ही सलमान की आंखें भर आईं।

हालांकि, अभिनेता ने किसी तरह अपनी भावनाओं को संभाला। इस भावुक पल ने प्रतियोगियों के साथ-साथ हर किसी की आंखें नम कर दीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT