LOADING...
सलमान खान के फैन ने की ऐसी हरकत, भड़के अभिनेता ने झटका कंधा; वीडियो वायरल
सलमान खान को क्यों आया गुस्सा?

सलमान खान के फैन ने की ऐसी हरकत, भड़के अभिनेता ने झटका कंधा; वीडियो वायरल

Apr 10, 2026
06:38 pm

क्या है खबर?

सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने सख्त मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुपरस्टार एक फैन की हरकत पर भड़कते नजर आ रहे हैं। मामला तब बिगड़ा, जब एक उत्साही फैन ने फोटो खिंचवाने के दौरान सलमान के कंधे पर हाथ रख दिया। इस दखल को देख सलमान ने न केवल अपना कंधा झटका, बल्कि फैन को भी तीखी नजरों से देखा।

मौका

सलमान क्यों गए थे जामनगर?

सलमान हाल ही में दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे और अपने खास दोस्त अनंत अंबानी के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए जामनगर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा भी नजर आए। जामनगर एयरपोर्ट पर उतरते ही सलमान का स्वागत उनके उत्साही फैंस ने किया। सुपरस्टार भी खुशमिजाज अंदाज में फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे, लेकिन तभी एक छोटी सी घटना ने उनका मूड खराब कर दिया।

गुस्सा

सेल्फी के दौरान फैन की हिमाकत पर बिफर गए सलमान

दरअसल, फोटो खिंचवाने के दौरान एक फैन ने उत्साह में आकर सलमान के कंधे पर हाथ रख दिया। अपने निजी दायरे में इस अचानक दखल से सलमान भड़क गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सलमान ने न केवल उस फैन का हाथ झटक दिया, बल्कि उसे गुस्से भरी नजरों से घूरकर अपनी नाराजगी जाहिर की। सलमान को फैन का मर्यादा लांघना रास नहीं आया। वो एकदम से असहज हो गए।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

अंदाज

सलमान खान का 'कड़क' और 'नरम' अंदाज

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही एक उत्साही फैन ने उनके कंधे पर हाथ रखा, सलमान ने तुरंत असहज होकर प्रतिक्रिया दी और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को फौरन पीछे हटा दिया, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि ठीक इसके बाद जब एक छोटा बच्चा उनके पास आया, तो सुपरस्टार का गुस्सा शांत हो गया। सलमान ने मुस्कुराते हुए उस नन्हे फैन के साथ बड़े प्यार से फोटो खिंचवाई।

तालमेल

सलमान खान और अनंत अंबानी का 'भाईचारा'

जामनगर में जश्न में शामिल होने के साथ-साथ सलमान ने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। अनंत को जन्मदिन की बधाई देने के बाद सलमान ने एक और तस्वीर साझा की, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास फोटो में अनंत, सलमान को अपनी पीठ पर उठाए हुए नजर आ रहे हैं। काम के मोर्चे पर बात करें तो सलमान मातृभूमि और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में नजर आएंगे।

Advertisement