Page Loader
सलमान खान ने की पुष्टि, करण जौहर की फिल्म के लिए चल रही बातचीत
करण जौहर संग फिल्म करेंगे सलमान खान?

सलमान खान ने की पुष्टि, करण जौहर की फिल्म के लिए चल रही बातचीत

Apr 30, 2023
03:15 pm

क्या है खबर?

इन दिनों सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए चर्चा में हैं। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इसके बाद सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सलमान खान ने अगली फिल्म के लिए करण जौहर से हाथ मिलाया है। अब एक इंटरव्यू में सलमान ने खुद इस खबर पर मुहर लगा दी है।

खबर

सलमान ने बताया, करण का आया था फोन

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सलमान ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ हाथ मिलाया है। इसके बाद प्रशंसक असमंजस में थे कि यह खबर सच है या अफवाह। वे इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे थे। एक टीवी कार्यक्रम में बातचीत करते हुए सलमान ने करण के साथ फिल्म करने पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा बताया कि उनके पास करण जौहर का फोन आया था।

तैयारी

जल्द ही फिल्म साइन करेंगे सलमान?

बॉलीवुड हंगामा की खबर में बताया गया था कि सलमान और करण नई फिल्म के लिए बात कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक होता है, तो वह जल्द ही फिल्म साइन कर सकते हैं। बता दें अगले साल गणतंत्र दिवस और दिवाली के स्लॉट पर कई बड़ी फिल्में कब्जा कर चुकी हैं। हालांकि, ईद का स्लॉट अब भी खाली है। ऐसे में चर्चा है कि सलमान और करण इस फिल्म को अगले साल ईद के लिए तैयार कर सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

सलमान का बयान

कुछ कुछ होता है

इससे पहले 1998 में साथ किया था काम 

सलमान ने इससे पहले करण जौहर के साथ 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे। वहीं रानी मुखर्जी ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1998 में आई थी। इसके बाद सलमान संजय लीला भांसाली और यशराज फिल्म्स की फिल्मों में नजर आए, लेकिन करण के साथ कभी काम नहीं किया।

आगामी फिल्में 

ये हैं करण और सलमान की आगामी फिल्में

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' चर्चा में है। फिल्म में एक बार फिर से वह जासूस अविनाश राठौर के किरदार में नजर आएंगे। 'टाइगर 3' में भी उनकी और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में 'पठान' शाहरुख खान भी मेहमान के रूप में नजर आएंगे। करण जौहर की बात करें तो उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' 28 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे।