सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त पर लुटाया बेशुमार प्यार, गले लगाते खूबसूरत तस्वीर वायरल
क्या है खबर?
सलमान खान और संजय दत्त का रिश्ता दशकों पुराना है। संजय ने 29 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि, जन्मदिन बीत चुका है, लेकिन दोनों के अटूट रिश्ते की झलक अब भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 1 अगस्त को सलमान ने सोशल मीडिया पर संजू बाबा के साथ अपनी एक बेहद भावुक और खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सलमान अपने पुराने दोस्त संजय को बेहद आत्मीयता से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
भावुक पोस्ट
'अल्लाह, भगवान, जीसस सब खुश रखें'
सलमान ने लिखा, 'बाबा फॉरएवर... बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हम सब का बाबा है और अब संजू बाबा अपने बच्चों का बाबा है। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।'
सलमान के इस पोस्ट ने साबित कर दिया कि चाहे बधाई में थोड़ी देर ही क्यों न हो गई हो, लेकिन दोनों के बीच का प्यार, सम्मान और रिश्ता आज भी वैसा ही मजबूत है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Babaaaa for ever baba aur baba ,baba hota hai. Sanju baba hai hum sab ka baba n Sanju baba now apne bacchon ka baba , mera bada bhai Sanjay Dutt, Allah,Bhagwan Jesus sab iss Aadhmi ko khush rakhain, I love you Baba. pic.twitter.com/chd2ZBdnFJ
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 31, 2026
दोस्ती
सलमान-संजय का सालों पुराना अटूट रिश्ता
सलमान-संजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी शानदार रही, ऑफ-स्क्रीन उनकी बॉन्डिंग उतनी ही मजबूत और गहरी है।
दोनों दशकों से एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त रहे हैं। बड़े पर्दे पर इस जोड़ी ने 'साजन', 'चल मेरे भाई' और 'ये है जलवा' जैसी यादगार फिल्मों में कमाल का काम किया। 'साजन' से लेकर 'चल मेरे भाई' की जबरदस्त कॉमेडी तक, दर्शकों ने इन्हें खूब प्यार दिया।
पर्दे के पीछे भी हर मुश्किल दौर में दोनों एक-दूसरे के साथ ढाल बनकर खड़े रहे हैं।
रिश्ता
संजय ने सलमान के लिए कही थी ये बात
पिछले साल कर्ली टेल्स से एक बातचीत में संजय ने सलमान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर याद करते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि ये 'साजन' के समय की फोटो है। सलमान एक बहुत प्यारा इंसान है, वो मेरे छोटे भाई जैसा है। मैं उससे कभी अलग नहीं हो सकता। वो मेरा भाई है।"
उधर सलमान भी संजय को अपना बड़ा भाई मानते हैं। अब सामने आई दोनों की नई तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है।