'बिग बॉस 20': सोहेल की ट्रोलिंग पर गुस्से से लाल हुए सलमान- पहले अपनी शक्ल-जिस्म देखो
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सितारों की निजी जिंदगी और बॉडी-शेमिंग करने वाले ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई। फिल्म 'SVC63' की शूटिंग के लिए वजन बढ़ाने पर 'मोटा' कहे जाने पर सलमान ने खुद शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने छोटे भाई सोहेल खान के अचानक वजन घटने पर उनका मजाक उड़ाने वाले ट्रोल्स पर भी पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
दो टूक
पहले अपनी शक्ल-जिस्म देखो- सलमान
शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाने के बाद सलमान भड़ककर बोले, "पहले खुद को देखो। ये आप जो कमेंट करते हो ना किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शक्ल देख लो, अपना जिस्म देख लो, उसके बाद करना ये। पहले अपने मां-बाप को देख लो, उनकी सेहत देख लो, फिर बात करना। एक बात समझ आती है कि आपने वजन कम किया या वजन बढ़ाया, हम समझते हैं, लेकिन सोहेल के ऊपर, वरुण के ऊपर, सबके ऊपर मजाक उड़ाना ठीक नहीं।"
ट्विटर पोस्ट
भड़के सलमान खान
#SalmanKhan stands by Varun Dhawan and Sohail Khan, calling out trolls who mock people for how they look #BiggBoss20 pic.twitter.com/d1pYB2WlFR
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) September 20, 2026
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
The Reason Why Salman Khan is The Salman Khan🔥💯👌 pic.twitter.com/Vqd6ugCsk3
— Shoaib Ansari (@HaqSeSalmanFan) September 20, 2026
ट्रोलिंग
सोहेल का वजन घटने पर लोगों ने की भद्दी टिप्पणियां
'अलायंस' के फिनाले के बाद सोहेल का अचानक वजन घटना काफी चर्चा में रहा। बतोर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी शो में आए सोहेल तब एकदम फिट थे, लेकिन सक्सेस पार्टी की तस्वीरों में उनका बदला रूप देख लोग हैरान रह गए।
जहां फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई, वहीं कई लोगों ने इसे ओजेम्पिक दवा का असर बताया। हद तो तब हो गई जब ट्रोल्स ने उनके इस लुक पर बेहद भद्दी और आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दिया।