NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस OTT 2' का आज से होगा आगाज, ये विवादित कंटेस्टेंट बने शो का हिस्सा
    अगली खबर
    'बिग बॉस OTT 2' का आज से होगा आगाज, ये विवादित कंटेस्टेंट बने शो का हिस्सा
    'बिग बॉस OTT 2' में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

    'बिग बॉस OTT 2' का आज से होगा आगाज, ये विवादित कंटेस्टेंट बने शो का हिस्सा

    लेखन मेघा
    Jun 17, 2023
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस OTT' का दूसरे सीजन 17 जून से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे, जिसको लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं।

    मेकर्स की ओर से शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट की झलक साझा कर दी गई है और कई के नाम भी सामने आ गए हैं।

    इस बार शो में कुछ विवादित कंटेस्टेंट भी भाग लेने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

    #1

    आलिया सिद्दीकी

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी भी 'बिग बॉस OTT 2' में नजर आएंगी।

    पिछले दिनों आलिया नवाज के साथ अपने तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं।

    आलिया ने नवाज पर उन्हें घर से निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं तो उनके रिश्ते को लेकर कई और खुलासे होंगे।

    #2

    फलक नाज

    फलक नाज छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 'देवों के देव महादेव', 'ससुराल सिमर का' सहित कई टीवी शो किए हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने भाई शीजान खान को लेकर चर्चा में थीं।

    दरअसल, शीजान पर अपने शो 'अलीबाबा' की को-स्टार तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। ऐसे में फलक ने अपने भाई का साथ दिया और उनके लिए लड़ाई लड़ी।

    #3

    मिया खलीफा

    एडल्ट स्टार रह चुकी मिया खलीफा के भी शो का हिस्सा होने की खबरें सामने आ रही हैं।

    कहा जा रहा है कि मिया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में हिस्सा लेंगी।

    इसके लिए मेकर्स ने उनके साथ संपर्क किया है और दोनों की बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

    बता दें कि पहले मिया के शुरुआत से ही शो का हिस्सा बनने की बात कही जा रही थी।

    #4

    आकांक्षा पुरी

    आकांक्षा पुरी 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड थीं और शो के दौरान दिए गए अपने बयानों के चलते वह सुर्खियों में आ गई थीं।

    पिछले साल आकांक्षा ने मीका सिंह के स्वयंवर में भाग लिया, जहां सिंगर ने उन्हें अपनी दुल्हन चुना।

    बाद में दोनों ने दूरी बना ली और लोग शो के स्क्रिप्टेड होने पर सवाल उठाने लगे, जिसके बाद उन्होंने सफाई दी कि यह असली शादी नहीं थी बल्कि दोस्ती का इशारा था।

    #5

    अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी

    अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी दोनों ही छोटे पर्दे के मशहूर सितारे हैं।

    दोनों विवादित कंटेस्टेंट तो नहीं है, लेकिन दोनों असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

    कहा जाता है कि दोनों जल्द शादी करने वाले थे और इसी बीच उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए।

    ऐसे में 'बिग बॉस OTT 2' में दोनों के बीच तकरार या फिर शायद प्यार देखने को मिल सकता है।

    #6

    ये कंटेस्टेंट भी हैं शो का हिस्सा

    'बिग बॉस OTT 2' में इस बार कई मशहूर सितारे हिस्सा ले रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार और मनीषा रानी शो में नजर आने वाले हैं, वहीं यूट्यूबर अभिषेक मल्हान भी इसका हिस्सा हैं।

    इनके अलावा मशहूर अभिनेत्रियां बेबिका धुर्वे और जिया शंकर भी बिग बॉस के घर में दिखाई देंगी।

    आखिरी में 'MTV स्प्लिट्सविला', 'रोडीज' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी श्रुति सिन्हा, केविन, और जेद हदीद भी 'बिग बॉस OTT 2' के कंटेस्टेंट हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस OTT
    टीवी शो
    मनोरंजन
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    बिग बॉस OTT

    'बिग बॉस 15' होस्ट करने के लिए सलमान खान को मिलेंगे 350 करोड़ रुपये- रिपोर्ट सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 15' में भाग लेने के लिए तेजस्वी प्रकाश ने छोड़ा 'जी कॉमेडी शो'? बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस OTT' के बाद एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए शमिता शेट्टी और राकेश बापट मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो जारी, इन चार प्रतियोगियों के नाम पर लगी मुहर मनोरंजन

    टीवी शो

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': असित मोदी ने बताया, शैलेश लोढ़ा से क्यों हुआ था झगड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    'खतरों के खिलाड़ी 13' से जुड़े अभिनेता रोहित बोस रॉय, कहा- मैं तैयार हूं  खतरों के खिलाड़ी
    विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात  दिव्यांका त्रिपाठी
    'MTV रोडीज 19' का प्रोमो वीडियो जारी, बेहद अलग अवतार में नजर आए सोनू सूद सोनू सूद

    मनोरंजन

    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा

    सलमान खान

    बॉक्स ऑफिस: 'किसी का भाई किसी की जान' टिकट खिड़की पर पड़ी सुस्त, जानिए कुल कमाई किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी  बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: 'किसी का भाई किसी की जान' की रफ्तार धीमी, जानिए कुल कमाई  किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    'किसी का भाई किसी की जान' का हिस्सा कैसे बनीं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने बताया किस्सा भाग्यश्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025