सलमान खान से मिलकर डर गई थीं नायरा बनर्जी, बताया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा
क्या है खबर?
अभिनेत्री नायरा बनर्जी इन दिनों स्टोरी टीवी के शो 'प्रेम कथा' में करम राजपाल के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब सलमान उनके पास आए, तो वह इतनी घबरा गईं कि उल्टी दिशा में चलने लगी थीं।
गुजारिश
नायरा ने प्रियदर्शन से की थी यह गुजारिश
नायरा ने कहा, "मेरी सलमान सर से मुलाकात 'बिग बॉस' से बहुत पहले हुई थी। उस समय मैं प्रियदर्शन सर की फिल्म की शूटिंग कर रही थी और सलमान सर ठीक हमारे सामने 'दबंग' की शूटिंग कर रहे थे। जब मुझे पता चला कि वह पास में ही शूटिंग कर रहे हैं, तो मैं इतनी उत्साहित हो गई कि मैंने प्रियदर्शन सर से उनसे मिलने की गुजारिश की। "
मुलाकात
सलमान को याद थी नायरा और उनकी मुलाकात
नायरा ने आगे कहा, "इसके बाद सलमान सर तुरंत मान गए और बिना किसी सुरक्षा के मेरे सेट की तरफ आ गए। मैं इतनी डर गई थी कि उल्टी दिशा में चलने लगी। मेरी टीम ने मुझसे कहा, 'कृपया जाओ और उनसे बात करो।' उन्होंने मुझसे बहुत विनम्रता से बात की, मेरी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। बाद में 'बिग बॉस' में हम फिर मिले और उन्हें याद था कि वह मुझसे पहले मिल चुके हैं।"
जानकारी
कौन हैं नायरा?
नायरा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन शोज में काम करती हैं। नायरा ने सलमान के शो 'बिग बॉस 18' में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था।