Loading...
अस्पताल से आने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखे सलीम खान, मनाया पोती का जन्मदिन
लंबे समय बाद कैमरे के सामने नजर आए सलीम खान

अस्पताल से आने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखे सलीम खान, मनाया पोती का जन्मदिन

Oct 06, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

सलमान खान के पिता और पटकथा लेखक सलीम खान इस साल की शुरुआत में स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके बाद से वह लाइमलाइट से दूर रह रहे थे। 5 अक्टूबर को लेखक पहली बार कैमरे के सामने आए, जब वह अपनी पोती सिपारा के जन्मदिन में शामिल होने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अपनी पत्नी सलमा खान के साथ देखा जा सकता है। यह उनकी एक दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति थी।

समारोह

अरबाज खान और शूरा खान के घर पहुंचे दिग्गज लेखक

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा के पहले जन्मदिन पर पूरा खान परिवार एक जुट होकर समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा।

इस दौरान सलीम और सलमान सार्वजनिक रूप से नजर आए। दोनों को कार में बैठकर बेटे अरबाज के घर पहुंचते हुए देखा जा सकता है। सलमान, सोहेल खान और अर्पिता खान भी जन्मदिन में शिरकत करते दिखे।

बता दें, अरबाज और शूरा की बेटी सिपारा 5 अक्टूबर को एक साल की हो गई हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT