राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित हुए सलीम खान, पत्नी हेलन ने जताया आभार
क्या है खबर?
सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को प्रतिष्ठित राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को सलीम की ओर से उनकी दूसरी पत्नी और अभिनेत्री हेलन ने स्वीकारा है। मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पुरस्कार दिग्गज लेखक के लिए एक खास पल है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना विशेष योगदान दिया है।
प्रतिक्रिया
हेलन ने बताया कि पुरस्कार मिलने पर क्या थी लेखक की प्रतिक्रिया
ANI के मुताबिक, हेलन ने बताया कि इस प्रतिष्ठित सम्मान की खबर मिलने के बाद सलीम ने उन सभी काे धन्यवाद दिया है, जो उनसे प्यार करते हैं और उनका साथ देते आए हैं।
अभिनेत्री ने बताया कि वह लेखक की ओर से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं सलीम साहब के लिए इस पुरस्कार के लिए आभारी हूं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। हम पूरे महाराष्ट्र को और पूरे भारत को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Mumbai: On behalf of veteran screenwriter in the Indian film industry Salim Khan, his wife and actor Helen accepted the Raj Kapoor Lifetime Achievement Award.
— ANI (@ANI) September 9, 2026
She says, "I am grateful for this award for Salim sahab. He says thank you very much all you lovely people who… pic.twitter.com/xHbeA3Y2yW
कालजयी फिल्में
सलीम भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्में दीं
बता दें कि सलीम को हिंदी सिनेमा में उनके असाधारण और ऐतिहासिक योगदान के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
1970 के दशक में, उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 'शोले', 'जंजीर', 'दीवार', 'डॉन' और 'त्रिशूल' जैसी कई कालजयी फिल्मों की कहानियां, पटकथा और डायलॉग लिखे।
यही नहीं, वह सिनेमा के पहले ऐसे लेखक रहे हैं, जिसने स्क्रीनराइटर्स को उनका हक, सम्मान और फिल्म के पोस्टर्स पर नाम दिलवाया है।