LOADING...
OTT के मास्टर हैं सैफ अली खान, 'कर्तव्य' से पहले इन फिल्मों-सीरीज में दिखा चुके दम
सैफ अली खान OTT पर देखने लायक फिल्में-सीरीज

OTT के मास्टर हैं सैफ अली खान, 'कर्तव्य' से पहले इन फिल्मों-सीरीज में दिखा चुके दम

May 07, 2026
07:31 pm

क्या है खबर?

सैफ अली खान एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म का गेम पलटने आ रहे हैं। उनकी क्राइम ड्रामा फिल्म 'कर्तव्य' 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है, जिसमें वह पुलिस का धाकड़ किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उनके साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन जैसे सितारे भी हैं। चूकि 'कर्तव्य' की रिलीज में थोड़ा समय बाकी है, इसलिए सैफ की पिछली दमदार OTT फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाया जा सकता है।

#1

'सेक्रेड गेम्स'

साल 2018 में आई क्राइम थ्रिलर सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। अनुराग कश्यप और नीरज घायवान द्वारा निर्देशित इस सीरीज में सैफ ने पुलिस वाले का किरदार निभाया है। उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी जैसे सितारे भी हैं। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत थी कि इसमें राजनीति, धर्म, अपराध और भाषा को जिस बेबाकी से दिखाया गया है, उसे पहले कभी भारतीय स्क्रीन पर नहीं देखा गया था।

#2 & #3

'तांडव' और 'भूत पुलिस'

सैफ के करियर की दूसरी वेब सीरीज 'तांडव' है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। अली अब्बास जफ़र द्वारा निर्देशित यह एक राजनीतिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें कुर्सी हथियाने की जद्दोजहत को दिखाया गया है। इसमें अभिनेता ने समर प्रताप सिंह का प्रभावशाली किरदार निभाया है। वहीं जियोहॉटस्टार पर अभिनेता की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' मौजूद है। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य किरदार में हैं। हालांकि फिल्म खास सफल नहीं रही।

Advertisement

#4 & #5

'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' और 'विक्रम वेधा'

पिछले साल अभिनेता की फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी एक हाई-स्टेक डायमंड चोरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सैफ ने दमदार किरदार निभाया है। उनके साथ जयदीप अहलावत भी इसका हिस्सा हैं। वह फिल्म में गैंगस्टर बने हैं। इसके अलावा, सैफ की फिल्म 'विक्रम वेधा' भी देखने लायक है, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन हैं। इसकी कहानी अच्छाई और बुराई के बीच के धुंधले अंतर को दिखाती है।

Advertisement