Loading...
करीना कपूर को सैफ अली खान के साथ पहली बाइक सवारी क्यों नहीं आई थी पसंद?
सैफ अली खान ने KBC में सुनाया मजेदार किस्सा

करीना कपूर को सैफ अली खान के साथ पहली बाइक सवारी क्यों नहीं आई थी पसंद?

Nov 04, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

अभिनेता सैफ अली खान और अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में खास महमान बनकर शामिल होने वाले हैं। इस दौरान अमिताभ ने एक बात छेड़ी और कहा, "हमारे कंप्यूटर जी एक बात बता रहे हैं- करीना कपूर के साथ बाइक राइड के बारे में।" इस दौरान सैफ ने करीना के साथ अपनी पहली मोटरसाइकिल सवारी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया।

बातचीत

शूटिंग पर बाइक से जाते थे सैफ

सैफ ने उस घटना को याद करते हुए कहा, "शुरुआत में, करीना और मैं ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। हम बस एक-दूसरे के साथ शिष्टता से पेश आने वाले सह-अभिनेता थे। तब किसी ने मुझसे कहा, 'क्यों न आप उन्हें बाइक से घुमने के लिए पूछें? उन्हें मोटरसाइकिलें बहुत पसंद हैं।' और उस समय मैंने एक बाइक किराए पर ली हुई थी। लद्दाख की सड़कें बहुत खूबसूरत हैं, इसलिए मैं शूटिंग के दौरान हेडफोन लगाकर बाइक चलाते हुए आता था।"

खुलासा

सैफ पत्नी करीना को ले गए थे बाइक पर घुमाने

फिर मैंने करीना से पूछा, "'क्या आप बाइक की सवारी पर जाना चाहोगी?' और उन्होंने कहा, 'हां, मुझे बहुत अच्छा लगेगा, मुझे बाइक पसंद हैं।' तो मैंने कहा, 'चलो, चलते हैं।'"

सैफ ने आगे कहा, "तो मैं उसे थोड़ी देर के लिए बाइक पर ले गया और हर 2 सेकंड में वह अपने नाखून मुझमें गड़ा देती और कहती, 'रुको रुको रुको।' इसके बाद मैं फिर से गाड़ी चलाने लगा, वह बोली, 'रुको, रुको, इतनी तेज नहीं, इतनी तेज नहीं।'

ADVERTISEMENT

सवाल

सैफ ने करीना से पूछा था यह सवाल

सैफ ने आखिरी में कहा, "थोड़ी देर बाद करीना ने कहा, 'नहीं, मुझे बाइक की सवारी से नफरत है।'"

इस पर सैफ ने कहा, "तो मैंने पूछा, 'फिर हम इस बाइक पर क्यों हैं?' फिर मैंने सोचा, 'अच्छा... ठीक है, शायद इसके पीछे कुछ और बात है।' मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को पसंद तो करते थे, लेकिन उसे वह बाइक पसंद नहीं आई।"

बता दें सैफ और करीना की शादी 16 अक्टूबर, 2012 को मुंबई में हुई थी।

ADVERTISEMENT