सैफ ने खोली करीना की पोल, बताया- रात 10 बजे के बाद क्यों नहीं करतीं बात
क्या है खबर?
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के एक एपिसोड में खास मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान सैफ ने पत्नी करीना से जुड़ी एक ऐसी दिलचस्प बात का खुलासा किया, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। उन्होंने बताया कि करीना को रात 10 बजे के बाद किसी से बातचीत करना पसंद नहीं है। यह सुनकर शो के होस्ट करण जौहर भी हैरान रह गए।
खुलासा
सैफ का खुलासा
सैफ ने कहा, "मैं आपको उनके बारे में एक बात बताता हूं। मुझे नहीं पता था और उन्होंने कभी मुझे बताया भी नहीं कि रात 10 बजे के बाद, जब हम बिस्तर पर चले जाते हैं, तो वह बात नहीं करतीं।"
इस पर करीना ने कहा, "वह मेरा आराम का समय होता है।" इसके बाद सैफ ने कहा कि उन्हें काफी देर बाद समझ आया कि रात 10 बजे के बाद असल में करीना का अपना निजी समय होता है।
डर
इस वजह से डर जाते थे सैफ
सैफ ने आगे कहा, "मुझे यह समझने में कुछ साल लग गए। मैं सोचता था कि वह कुछ क्यों नहीं बोल रही है? क्या कुछ गड़बड़ है? अचानक, वह बस 'हम्म' कह देती। मैं सोचता, 'क्या मुझसे कोई गलती हुई?' और खुद ही यह समझने में मुझे काफी समय लग गया कि वह बात नहीं करना चाहती।"
इस पर करीना ने कहा, "वह मेरा अपना समय होता है। मैं सिर्फ सुबह के समय ही बातचीत के मूड में होती हूं।"
इंतजार
सैफ को रहते है इस चीज का इंतजार
सैफ कहते हैं, "सुबह के समय उनमें बहुत एनर्जी होती है, फोन पर बातें चल रही होती हैं। कभी-कभी मैं उन्हें मुझसे बात करते हुए और दिन भर की बातें बताते हुए देखता हूं और बस इस इंतजार में रहता हूं कि कब वह थोड़ी सांस लें।"
इस पर करीना ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "मैं उसे सारी गपशप बता रही होती हूं और वह सुन ही नहीं रहा होता।"