LOADING...
सैफ अली खान क्राइम-ड्रामा फिल्म से मचाएंगे तहलका, उपन्यास पर आधारित होगी कहानी
सैफ अली खान ने नई फिल्म पर अपडेट दिया

सैफ अली खान क्राइम-ड्रामा फिल्म से मचाएंगे तहलका, उपन्यास पर आधारित होगी कहानी

Dec 30, 2025
01:13 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हमेशा से अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें आने वाले दिनाें में फिल्म 'हैवान' में देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। दोनों की यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार है। इस बीच, सैफ ने अपनी नई फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है जो क्राइम-ड्रामा से भरपूर हाेगी। अभिनेता ने यह भी बताया कि उनकी फिल्म एक उपन्यास पर आधारित होगी।

खुलासा

सैफ ने फिल्म से जुड़ा खुलासा किया

एस्क्वायर इंडिया के साथ बातचीत में, सैफ ने खुलासा किया कि उन्होंने निलंजना रॉय की किताब 'ब्लैक रिवर' के फिल्म रूपांतरण के लिए अधिकार खरीदे हैं। यह उपन्यास उनकी सबसे पसंदीदा किताबों में से एक है, जिसपर बात करते हुए सैफ ने कहा, "यह एक तरह की पुलिस जांच पर आधारित हत्या का रहस्य है, लेकिन साथ ही यह एक बहुत ही भावुक और मार्मिक कहानी है जो एक नन्ही बच्ची की हत्या के बारे में है।"

फिल्म

फिल्म बनाने की कोशिश में सैफ

सैफ ने आगे बताया, "मुझे यह कहानी इतनी पसंद आई कि मैंने किताब के अधिकार खरीद लिए और हम इस पर फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं।" हालांकि, उन्होंने स्वीकारा कि फिल्म की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग रहा है। अभिनेता ने 'ब्लैक रिवर' को बेहद "भावुक" और "नाटकीय" बताया है, और कहा कि कहानी का भावनात्मक प्रभास रहस्य से ज्यादा गहरा है। बता दें कि सैफ को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था।

Advertisement