NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'DDLJ' से '2 स्टेट्स' तक, सैफ अली खान ने ठुकराईं ये फिल्में 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 'DDLJ' से '2 स्टेट्स' तक, सैफ अली खान ने ठुकराईं ये फिल्में 
    सैफ अली खान ने इन फिल्मों में काम करने से किया इनकार

    जन्मदिन विशेष: 'DDLJ' से '2 स्टेट्स' तक, सैफ अली खान ने ठुकराईं ये फिल्में 

    लेखन मेघा
    Aug 16, 2023
    07:14 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान आज यानी 16 अगस्त को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के घर जन्मे सैफ छोटे नवाब के नाम से भी जाने जाते हैं।

    सैफ ने 1993 में फिल्म 'परंपरा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे।

    आइए आज उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें सैफ ने ठुकरा दिया था।

    #1

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

    1995 में आई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी और सफल फिल्मों में से एक है।

    इसमें काजोल के साथ शाहरुख खान नजर आए थे, लेकिन फिल्म के लिए यश चोपड़ा की पहली पसंद टॉम क्रूज थे।

    यश एक अमेरिकन-इंडो लव स्टोरी बनाना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना सच नहीं हुआ।

    इसके बाद उन्होंने सैफ को यह फिल्म ऑफर की, लेकिन उन्होंने भी इससे इनकार कर दिया, तब जाकर यह शाहरुख की झोली में आई थी।

    #2

    'कुछ कुछ होता है'

    1998 में आई करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए भी सैफ से संपर्क किया गया था।

    करण काजोल के साथ सैफ की जोड़ी बनाना चाहते थे, लेकिन सैफ ने किरदार बड़ा न होने की वजह से इस फिल्म के भी मना कर दिया।

    इसके बाद सलमान खान काजोल के मंगेतर के किरदार को निभाने के लिए राजी हुए और फिल्म में थोड़ी देर की ही उनकी उपस्थिति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    #3

    'रेस 3'

    सैफ 'रेस' फ्रैंचाइजी की 2008 और 2013 में आई दोनों फिल्मों का हिस्सा थे, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया था।

    इसके बाद जब 2018 में फिल्म का तीसरा भाग आया तो सभी को उम्मीद थी कि सैफ इस बार भी फिल्म में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    कहा जाता है कि पहली दोनों फिल्मों में सैफ मुख्य भूमिका में रहे थे, लेकिन 'रेस 3' में उन्हें सलमान के समानांतर भूमिका दी जा रही थी जो उन्हें रास नहीं आई।

    #4

    'तलाश'

    रीमा कागती की 2012 में आई क्राइम थ्रिलर 'तलाश: द आंसर लाइज विदइन' के लिए भी सैफ से संपर्क साधा गया था।

    BBC एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत के दौरान करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया था।

    अभिनेत्री ने बताया था कि रीमा ने सैफ को फिल्म ऑफर की, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

    फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में दिखे थे और यह उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

    #5

    '2 स्टेट्स'

    अभिषेक वर्मन की '2 स्टेट्स' 2014 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी इसी नाम के चेतन भगत के उपन्यास से ली गई थी।

    फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे, लेकिन कृष मल्होत्रा का किरदार पहले सैफ को मिला था।

    हालांकि, सैफ के फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार करने के बाद यह फिल्म अर्जुन के पास चली गई।

    कहा जाता है कि यह फिल्म शाहरुख को भी ऑफर हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    सैफ अली खान
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: मनोज कुमार ऐसे बने 'भारत कुमार', देशभक्ति से लबरेज फिल्मों से बनाई अलग पहचान  बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: 'कैलेंडर गर्ल' अभिनेत्री आकांक्षा पुरी की इतनी है कुल संपत्ति आकांक्षा पुरी
    जन्मदिन विशेष: कृति सैनन की ये फिल्में हैं कतार में, निर्माता की पारी भी खेलेंगी अभिनेत्री कृति सैनन
    जन्मदिन विशेष: कृति सैनन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ? जानिए गाड़ियों का कलेक्शन  कृति सैनन

    सैफ अली खान

    इब्राहिम खान को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे करण जौहर, जानिए कैसी होगी फिल्म इब्राहिम अली खान
    फिल्मों को बायकॉट करने वालों के खिलाफ एकजुट नहीं हुआ बॉलीवुड- सैफ अली खान बॉलीवुड समाचार
    'होटल मुंबई' से 'फैंटम' तक, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले पर बनी हैं ये फिल्में अनुपम खेर
    मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने मिलाया हाथ, 'दोस्ताना 2' के विवाद के बाद आए साथ करण जौहर
    तमन्ना भाटिया की 'आखिरी सच' का ट्रेलर जारी, दिल्ली के बुराड़ी कांड पर है आधारित तमन्ना भाटिया
    ठग सुकेश का जैकलीन फर्नांडिस के नाम खत, लिखा- अगला जन्मदिन साथ मनाएंगे मेरी जान जैकलीन फर्नांडिस
    टाइगर श्रॉफ ने आगामी फिल्मों के लिए कसी कमर, जल्द शुरू करेंगे 'सिंघम अगेन' की शूटिंग  टाइगर श्रॉफ

    मनोरंजन

    अजय देवगन के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक में शुरू हुआ भीख मांगो आंदोलन, जानिए वजह  अजय देवगन
    कार्तिक आर्यन को मिलेगा राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार का पुरस्कार, मेलबर्न फिल्म महोत्सव में होंगे सम्मानित कार्तिक आर्यन
    शोनाली बोस 'नोटोरियस गर्ल्स' से करेंगी OTT डेब्यू; नंदिता दास, रेवती और सिमरन संग मिलाया हाथ अमेजन प्राइम वीडियो
    #NewsBytesExplainer: कैसे शूट होते हैं कार के साथ एक्शन सीन, क्या होता है क्षतिग्रस्त गाड़ियों का? #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025