Loading...
सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर से जुड़ रहे तार
सैफ अली खान को मिली धमकी, पुलिस के शक के घेरे में जीशान अख्तर

सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर से जुड़ रहे तार

Nov 19, 2026
01:45 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड हस्तियों को लगातार मिल रही धमकियों के बीच अब अभिनेता सैफ अली खान का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ इन धमकियों का ताजा शिकार बने हैं। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस धमकी के तार बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर से जुड़े होने की आशंका है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

निशाना

अब सैफ निशाने पर, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों के बीच अब सैफ का नाम भी जुड़ गया है।

खबरों के मुताबिक, सैफ को धमकी मिली है और इसके पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का हाथ होने का शक है।

हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि धमकी उसी ने दी है या किसी और ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने में जुटी है।

ट्विटर पोस्ट

निशाने पर सैफ अली खान

ADVERTISEMENT

धमकी

सैफ से पहले तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को मिली थी AI से धमकी

ये मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिनों पहले ही अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिली थीं। उन धमकियों की जांच के दौरान पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक, मिश्रा का किसी गिरोह से संबंध नहीं था। उसने कथित तौर पर एआई टूल्स की मदद से दोनों अभिनेताओं को धमकी भरे संदेश भेजे थे। पुलिस ने जांच के बाद उसकी गिरफ्तारी की थी।

ADVERTISEMENT