नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर जारी, पुलिस वर्दी में छाए सैफ अली खान
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स ने सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' का ऐलान साल की शुरुआत में किया था। शाहरुख खान के प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन पुलकित ने किया है। 'सेक्रेड गेम्स' की रिलीज के करीब 7 साल बाद, सैफ को दोबारा से पुलिस वाले का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। आइए जानते हैं कि फिल्म का प्रीमियर कब होगा।
ट्रेलर
क्राइम और थ्रिल से भरपूर है 'कर्तव्य' का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत सैफ के किरदार पवन मलिक से होती है जो कहते हैं, 'धरम करते हैं, कर्म झुकता है। कर्म करते हैं तो धर्मझुकता है। कर्तव्य तक बात ही नहीं पहुंचती है।' कहानी ऐसी जटिल और अपराधग्रस्त दुनिया में ले जाती है, जहां सही और गलत के बीच का फर्क धुंधला हो जाता है। इसमें रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी भी अहम किरदार में शामिल हैं। फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
Har faisla ek chunauti hai. Aur har farz ek Kartavya hai.
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) May 7, 2026
Kartavya arrives on 15 May, only on Netflix!#SaifAliKhan @rasikadugal @imsanjaimishra @saurabhtop #ZakirHussain @ManishC_20 @gaurikhan @justpulkit @RedChilliesEnt @NetflixIndia#KartavyaOnNetflix pic.twitter.com/FOArKCPrJ2