सैफ ने बताई हमले वाली रात की कहानी, करीना बोलीं- 6 महीने तक सो नहीं पाई
क्या है खबर?
'कॉफी विद करण 9' में सैफ अली खान और करीना कपूर खास महमान बनकर शामिल हुए। शो में सैफ का मजाकिया अंदाज और करीना की हाजिरजवाबी देखने को मिली। वहीं, दोनों कलाकार उस रात को याद कर गंभीर हो गए, जब साल 2025 में उनके घर पर सैफ को चाकू मार दिया गया था। करीना ने बताया कि उस घटना का उन पर क्या असर पड़ा। उन्होंने खुलासा किया कि इसके बाद वह 6 महीने तक सो नहीं पाईं।
खुलासा
सैफ-करीना का खुलासा
सैफ और करीना ने उस रात के खौफनाक अनुभव को याद करते हुए बताया, "करीना सड़क पर चिल्लाते हुए बार-बार 'रुको, रुको' कह रही थीं। यह एक फिल्मी सीन जैसा था।"
वहीं, सैफ ने उस रात को अपनी जिंदगी की सबसे बुरी रातों में से एक करार दिया। सैफ ने अपनी चोटों की गंभीरता और उस मुश्किल घड़ी में खुद को संभालने के लिए जुटाई हिम्मत के बारे में भी बताया, खासकर तब जब उनके बच्चे भी वहां मौजूद थे।
सर्जरी
6 घंटे तक चली थी सैफ की सर्जरी
सैफ और करीना के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में 16 जनवरी, 2025 को एक घुसपैठिया घुस आया था। वहां उसने सबसे पहले घरेलू सहायक का सामना किया।
इस दौरान सैफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस हमले में सैफ को चाकू से कई चोटें आईं।
उन्हें तुरंत ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब 6 घंटे तक उनकी सर्जरी चली। इसके बाद 21 जनवरी को वह घर लौट आए।