सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' का नेटफ्लिक्स पर जलवा, हासिल किया ये मुकाम
क्या है खबर?
सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। बहुत कम समय में यह इस साल की सबसे चर्चित क्राइम थ्रिलर बनकर उभरी है और अपना प्रभाव छोड़ रही है। आलम यह है कि फिल्म की चर्चा सिर्फ देश में नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के बीच हो रही है। इसने अपनी दिलचस्प कहानी और दमदार अभिनय के बलबूते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है।
ट्रेंड
भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही 'कर्तव्य'
शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज द्वारा निर्मित फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर धूम मचा दी है। यह भारत में इस वक्त पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है और 16 देशों में वैश्विक शीर्ष-10 गैर-अंग्रेजी फिल्म श्रेणी में दूसरे नंबर पर कब्जा जमाकर बैठी है। बेशक यह उपलब्धि फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाती है। दर्शकों ने इसे सैफ के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया है। वहीं पत्रकार सौरभ द्विवेदी इसमें अपने अभिनय को लेकर ट्रोल भी हो रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Kartavya fulfilled, globally 🫡
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) May 20, 2026
Kartavya trends worldwide!
Watch Kartavya, out now, only on Netflix. #KartavyaOnNetflix pic.twitter.com/jUwAowSLkj