सैफ अली खान शूटिंग के बीच बेटे इब्राहिम संग करने लगे मस्ती, देखें मजेदार वीडियो
क्या है खबर?
सैफ अली खान इन दिनों आगामी फिल्म 'कर्तव्य' को लेकर चर्चा में हैं। 15 मई को नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस फिल्म में उन्हें पुलिस अफसर के किरदार में देखा जाएगा। इस बीच, अभिनेता का उनके बेटे इब्राहिम अली खान के साथ एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सेट पर एक शूट के दौरान का प्रतीत होता है। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
प्रतिक्रिया
लोगों ने सैफ और इब्राहिम को बताया हमशक्ल
खबरों के मुताबिक, सैफ और इब्राहिम साथ में एक विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दृश्य शूट कर रहे हाेते हैं, तभी इब्राहिम के चेहरे पर कपड़ा गिर जाता है। तभी सैफ उनकी मदद को आते हैं और फिर दोनों हंसने लगते हैं। पिता-बेटे की बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वीडियो पर यूजर्स अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें एक-दूसरे का हमशक्ल बता रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए BTS वीडियो
Watch 🚨 #SaifAliKhan shares screen with son #Ibrahim for the first time✅
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) May 13, 2026
Saif Ali Khan and Ibrahim Ali Khan have teamed up for an ad, and a BTS video from its making shows the father son duo cracking up together, proving they are identical pic.twitter.com/VrWiX71zTZ