साई पल्लवी ने धनुष से की अपील, बोलीं- विजय की तरह फिल्मों से दूर मत जाना
क्या है खबर?
अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों 'रामायण' को लेकर काफी चर्चा में हैं और अपनी आगामी फिल्म 'ओम: चैप्टर वन' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में फिल्म के प्री-रिलीज कार्यक्रम में उन्होंने धनुष से भावुक अपील की। साई ने उनसे आग्रह किया कि वह अभिनय करना जारी रखें और फिल्मों से दूरी न बनाएं। उन्होंने धनुष से कहा कि वह विजय की तरह राजनीति में आने के बाद फिल्में छोड़ने का फैसला न करें।
शुभकामनाए
साई ने धनुष को दी शुभकामनाएं
विजय के राजनीति में जाने का जिक्र करते हुए साई ने कहा, "आप जो भी करें, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं और आपके साथ सब कुछ अच्छा हो। मेरे अंदर का कलाकार हमेशा यही सोचता है कि कैसे विजय सर राजनीति में चले गए और अभिनय करना छोड़ दिया। इसलिए, मैं यही उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि धनुष अभिनय करना जारी रखें।"
उन्होंने आगे बताया कि दर्शकों के लिए फिल्मों में धनुष की मौजूदगी क्यों मायने रखती है।
गुजारिश
साई ने की धनुष से यह गुजारिश
साई ने आगे कहा, "उनके अभिनय और वह दर्शकों के सामने जो यथार्थवादी कहानियां लाते हैं, उनका गहरा असर होता है। 'पोल्लाधावन' के बाद, बहुत से लोगों ने वैसी ही बाइक खरीदी और वैसा ही स्टाइल अपनाया। ऐसा प्रभाव डालने के लिए एक सच्चे कलाकार की जरूरत होती है। इसलिए, आप चाहे कोई भी रास्ता चुनें, कृपया अभिनय करना जारी रखें। हम सभी एक बेहतरीन कलाकार को बहुत याद करेंगे। उनसे मेरी यही गुजारिश है।"
मामला
क्या है पूरा मामला?
धनुष के राजनीति में आने की अटकलें 2026 जून में शुरू हुईं, जब उनके पिता और फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने अभिनेता की योजनाओं की ओर इशारा किया।
एक कार्यक्रम में जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "अगर वह कोई पार्टी शुरू करते हैं, तो करते हैं, अगर नहीं करते, तो न करें।"
उन्होंने यह भी कहा कि न केवल उनके बेटे, बल्कि उनके पोतों को भी, अगर वे चाहें, तो राजनीति में आ सकते है।
जानकारी
'ओम: चैप्टर वन' नजर आएंंगे यह सितारे
राजकुमार पेरियासामी द्वारा लिखित और निर्देशित 'ओम: चैप्टर वन' में धनुष मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ ममूटी, नसीरुद्दीन शाह, साई, श्रीलीला और इंद्रन्स भी नजर आएंगे। वंडरबार फिल्म्स और आरटेक स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।