साई पल्लवी बोलीं- रावण पूरी तरह से बुरा नहीं, हमें अपने अंदर झांकने की जरूरत
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की रिलीज पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं जो 5 नवंबर को आ रही है। इससे पहले फिल्म के कलाकार लॉस एंजिल्स में एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में इसके प्रीमियर में पहुंचे। इस दौरान साई पल्लवी ने भरोसा जताया कि यह फिल्म विदेशी दर्शकों को भारत की पौराणिक कहानियों और संस्कृति से परिचित कराने का एक बेहतरीन जरिया बन सकती है। इसके अलावा, उन्होंने रावण को लेकर अपने निजी विचार भी साझा किए।
तारीफ
साई ने 'रामायण' की टीम के प्रति आभार जताया
रेड कार्पेट पर, जब साई से पूछा गया कि उनके हिसाब से US के लोग 'रामायण' किस नजरिए से देखेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "अगर कोई भारतीय संस्कृति, भारतीय महाकाव्य के बारे में जानना चाहता है, तो मुझे लगता है कि यह वह शुरुआत हो सकती है जहां आप 'रामायण' का सबसे अच्छा वर्जन देख सकते हैं।"
उन्होंने इसके विजुअल इफेक्ट्स और टेक्निकल क्रू की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में एडवांस्ड VFX के साथ सर्वश्रेष्ठ टेक्नीशियन हैं।
सीख
समय के साथ खुद को सुधारने की जरूरत
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है, अगर आप विश्वासी हैं, और आप देखेंगे, खुद को समझने की कोशिश करेंगे, और देखेंगे कि आप में क्या अच्छा और बुरा है, और आप समय के साथ खुद को सुधारना सीखेंगे। क्योंकि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है। और यह जरूरी है कि हम अपने अंदर के रावण को पहचानें, और समय के साथ बदलाव करें।"
साई ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी 'रामायण 2' की शूटिंग शुरू नहीं की है।