Loading...
साई पल्लवी के दादाजी ने क्यों कहा कि उन्होंने 'रामायण' में अभिनय नहीं किया? जानिए वजह
सीता बनीं साई पल्लवी को देख दादाजी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

साई पल्लवी के दादाजी ने क्यों कहा कि उन्होंने 'रामायण' में अभिनय नहीं किया? जानिए वजह

Nov 19, 2026
02:10 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी की खूब तारीफ हो रही है। फैंस उनके अभिनय की सराहना कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साई के दादाजी कहते नजर आए कि साई ने फिल्म में अभिनय नहीं किया है। उनके इस बयान ने लोगों का ध्यान खींचा। अब साई ने खुद सामने आकर दादाजी की बात का असली मतलब समझाया है।

प्रतिक्रिया

साई ने बताई दादाजी की प्रतिक्रिया

साई ने उस वीडियो के बारे में बात की जिसमें उनके दादाजी कह रहे हैं, "साई ने रामायण में अभिनय नहीं किया है।"

उन्होंने बताया कि क्लिप को छोटा कर दिया गया था, जिससे उनके बयान का संदर्भ छूट गया।

उन्होंने बताया कि उनके दादाजी ने असल में क्या कहा था, "उन्होंने जवाब दिया था, 'मुझे लगता है कि असल में भगवान ने ही उसके जरिए अभिनय किया है'।"

खुलासा

साई को उने दादा-दादी कहते थे देवी

साई ने ब्रिटएशिया टीवी के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, अपने बचपन के बारे में बात की थी।

उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में उनके दादा-दादी अक्सर उन्हें और बाकी बच्चों को देवी-देवता कहकर बुलाते थे।

उन्होंने कहा, "मैं ऐसे माहौल में पली-बढ़ी जहां मेरे दादा-दादी हमें देवी-देवता कहते थे। इसलिए, जब हम कोई गलती करते थे, तो वे कहते थे, 'तुम तो देवी हो, तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।' इससे एक तरह का अतिरिक्त दबाव बन जाता था।"

ADVERTISEMENT

फिल्म

कब आएगा साई की फिल्म 'रामायण' का दूसरा भाग?

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई सीता के रूप में, रवि दूबे लक्ष्मण के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे।

यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज हुई है।

इसका पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।

ADVERTISEMENT