Loading...
'रामायण' के रणबीर कपूर हैं तमिल फिल्मों के फैन, साई पल्लवी ने खोले कई राज
'रामायण' के रणबीर कपूर को तमिल फिल्मों का जबरदस्त क्रेज

'रामायण' के रणबीर कपूर हैं तमिल फिल्मों के फैन, साई पल्लवी ने खोले कई राज

Oct 22, 2026
05:16 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है। ऐसे में प्रमोशन के दौरान फिल्म में सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी ने अपने सह-कलाकार रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि रणबीर को तमिल सिनेमा में काफी दिलचस्पी है। साई ने यह भी खुलासा किया कि रणबीर ने उनके साथ विजय सेतुपति की फिल्मों को लेकर बातचीत की थी।

सवाल

साई से रणबीर पूछते हैं यह सवाल 

साई ने कहा, "अब मैं प्यारे राम के बारे में बात करने जा रही हूं। जब भी वह मुझसे मिलते हैं, तो मैं देखती हूं कि उन्होंने उस हफ्ते या महीने में रिलीज हुई कोई तमिल फिल्म जरूर देखी होती है। वह मुझसे उस बारे में पूछते भी हैं। उन्होंने 'अमरन' देखी है और हमने उस पर चर्चा भी की है। यहां तक कि 'महाराजा' जैसी फिल्मों के बारे में भी उन्हें पूरी जानकारी रहती है।"

पसंद

साई को पसंद है रणबीर की यह चीज

साई ने यह भी बताया कि रणबीर को दक्षिण भारतीय सिनेमा बहुत पसंद है।

साई ने आगे कहा, "वह इन फिल्मों को जरूर देखते हैं और किसी न किसी तरह अपनी तारीफ भी पहुंचाते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। ऐसा करना जरूरी नहीं है, लेकिन उनका ऐसा करना बहुत अच्छा लगता है। ऐसा लगता है मानो उनके दिमाग में इन फिल्मों की एक पूरी लाइब्रेरी है।"

ADVERTISEMENT

बातचीत

रणबीर के 'राम' का किरदार निभाने पर क्या बोलीं साई?

साई ने इसके बाद रणबीर के 'राम' का किरदार निभाने पर बात करते हुए कहा, "हमने उन्हें 'एनिमल', 'बर्फी' और दूसरी फिल्मों में देखा है। राम का किरदार काफी संयमित और शांत है। उनके भीतर एक तरह की आंतरिक शांति है, जो उनकी आंखों से झलकती है। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि मुझे आपको इस तरह अभिनय करते हुए देखने का मौका मिला।"

इसमें साई और रणबीर के अलावा रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह भी हैं।

ADVERTISEMENT