Loading...
साई पल्लवी ने क्यों MBBS छोड़कर चुना अभिनय? रणबीर कपूर ने मजाकिया अंदाज में बताई वजह
डॉक्टर बनने का सपना छोड़ अभिनेत्री बनीं साई पल्लवी

साई पल्लवी ने क्यों MBBS छोड़कर चुना अभिनय? रणबीर कपूर ने मजाकिया अंदाज में बताई वजह

Oct 27, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और मां सीता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों जल्द ही अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में नजर आएंगे। शो के निर्माताओं ने इसका प्रोमो भी साझा किया है, जिसमें दोनों सितारे अमिताभ के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

खुलासा

डॉक्टर से अभिनेत्री कैसे बनीं साई?

अमिताभ ने शो में साई से पूछा, "आपने डॉक्टर बनने की पढ़ाई की थी, फिर आप यहां कैसे आ गईं?"

इसके जवाब में साई ने कहा कि शायद उनकी किस्मत में ही अभिनेत्री बनना लिखा था। उन्होंने कहा, "भगवान ने ऐसा ही लिखा था। मेरी किस्मत में अभिनय करना ही लिखा था।"

जब दर्शकों ने साई के लिए तालियां बजाईं, तो रणबीर ने बात में जुड़ते हुए कहा, "सर, यह भगवान का प्रिस्क्रिप्शन था कि उन्हें अभिनय करनी है।"

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

रिलीज

कब प्रसारित होगा रणबीर-साई वाला एपिसोड?

इस प्रोमो को देखकर दर्शक इस एपिसोड को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'रामायण' के कलाकारों वाला विशेष एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है। 'रामायण' को 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फिल्म के रूप में प्रमोट किया जा रहा है।

रणबीर और साई के साथ-साथ यश, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता और कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT