NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / साई पल्लवी से कीर्ति सुरेश तक, बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार साउथ की ये अभिनेत्रियां
    अगली खबर
    साई पल्लवी से कीर्ति सुरेश तक, बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार साउथ की ये अभिनेत्रियां
    बॉलीवुड में धूम मचाएंगी साउथ की ये अभिनेत्रियां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@keerthysureshofficial)

    साई पल्लवी से कीर्ति सुरेश तक, बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार साउथ की ये अभिनेत्रियां

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 03, 2024
    10:27 am

    क्या है खबर?

    इन दिनों जहां एक ओर बॉलीवुड सितारे साउथ का रुख कर रहे हैं, वहीं साउथ के कलाकार हिंदी फिल्मों में एंट्री कर रहे हैं। इस साल जहां जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान जैसे कई सितारों ने साउथ में पदार्पण किया, वहीं अब दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई अभिनेत्रियां बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

    इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा साई पल्लवी की हो रही है।

    आइए मिलिए साउथ की उन हसीनाओं से, जाे हिंदी फिल्मों में दिखने वाली हैं।

    #1

    साई पल्लवी

    साई पल्लवी दक्षिण भारतीय सिनेमा में बेहद लोकप्रिय हैं और अब बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    उन्हें रणबीर कपूर के साथ निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में देखा जाएगा। इस फिल्म में साई माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।

    कुछ समय पहले इस फिल्म के सेट से रणबीर और साई की तस्वीरें लीक हुई थीं जिनमें माता सीता के अवतार मेंसाई बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    #2

    कीर्ति सुरेश

    कीर्ति सुरेश अपने उम्दा प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने साउथ के दिग्गज सितारों के साथ एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वह भी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    कीर्ति की पहली हिंदी फिल्म 'बेबी जॉन' है, जिसमें उन्हें अभिनेता वरुण धवन के साथ देखा जाएगा। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के निर्देशक रहे एटली इस फिल्म के निर्माता हैं।

    #3

    श्रीलीला

    श्रीलीला साउथ में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह अब तक कई लोकप्रिय कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पिछली बार उन्हें साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म 'गुंटुर कारम' में देखा गया था।

    अब श्रीलीला भी बॉलीवुड में अपने पांव जमाने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान की पहली फिल्म 'दिलेर' में भी देखा जाएगा।

    #4

    राशि खन्ना

    राशि खन्ना साउथ की कई तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।

    बहरहाल, राशि अपनी दूसरी हिंदी फिल्म के लिए तैयार हैं। उन्हें जल्द ही अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में देखा जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    जानकारी

    संयुक्ता मेनन

    काजोल और प्रभु देवा की फिल्म 'माहारागनी: क्वीन ऑफ क्वीन' भी काफी चर्चा में है। साउथ के निर्देशक तेज उप्पलपति ने इसके जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। उधर अभिनेत्री संयुक्ता मेनन भी इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कीर्ति सुरेश
    साई पल्लवी
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    कीर्ति सुरेश

    सुपरस्टार नानी की फिल्म 'दसरा' बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, रिलीज से पहले बिके सारे टिकट दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉक्स ऑफिस: नानी की फिल्म 'दसरा' का जलवा कायम, चौथे दिन भी की शानदार कमाई  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉक्स ऑफिस: नानी की 'दसरा' ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल, किया इतना कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: नानी की 'दसरा' 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर, जानिए कमाई  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    साई पल्लवी

    बॉलीवुड में काम करने को तैयार हैं साउथ की स्टार साई पल्लवी बॉलीवुड समाचार
    कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'शाबाश मिट्ठू' से 'गार्गी' तक, इस सप्ताह रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    साई पल्लवी ने माता-पिता के साथ पूरी की अमरनाथ यात्रा, लिखा भावुक नोट अमरनाथ यात्रा

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    रकुल प्रीत बिना बताए प्रभास की फिल्म से निकाली गईं, बोलीं- शूटिंग तक कर चुकी थी रकुल प्रीत सिंह
    कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला  यौन उत्पीड़न
    लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' का तमिल-तेलुगु बनेगा रीमेक  राघव जुयाल
    रजनीकांत बोले- अमिताभ बच्चन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और हंस रहा था पूरा बॉलीवुड  रजनीकांत

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट के लिए पैपराजी पर चिल्लाए रणबीर कपूर, धक्का देकर कही ये बात रणबीर कपूर
    दिल-लुमिनाटी टूर के लिए दिल्ली पहुंचे दिलजीत दोसांझ, बंगला साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था दिलजीत दोसांझ
    अजय देवगन ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, अनीस बज्मी ने संभाली निर्देशन की कमान अजय देवगन
    विक्रांत मैसी ने 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल  विक्रांत मैसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025