'दायरा' के लिए साथ आए गुलजार-अमित त्रिवेदी और बी प्राक, टाइटल ट्रैक में बांधा समां
क्या है खबर?
मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' इस वक्त काफी चर्चा बटोर रही है, जिसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदारों में हैं। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसने लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल कीं। अब निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'सच का दायरा' जारी किया है, जो इस फिल्म का इकलौता गाना होगा। इसके लिए संगीत जगत के 3 महाराथी एक साथ आए हैं। इनमें दिग्गज गीतकार गुलजार, संगीतकार अमित त्रिवेदी और गायक बी प्राक हैं।
गाना
'सच का दायरा' है गाने का शीर्षक
जंगली म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत 'सच का दायरा' बॉलीवुड के पारंपरिक गानों से परे जाकर फिल्म के सत्य, बोध और परिप्रेक्ष्य जैसे विषयों का एक प्रभावशाली रूप में दर्शाता है।
इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है, जबकि आवाज बी प्राक ने दी है। तीनों ने मिलकर ऐसा गाना बनाया है, जो फिल्म की कहानी का विस्तार प्रतीत होता है।
बता दें, 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
KAREENA KAPOOR KHAN - PRITHVIRAJ SUKUMARAN: 'DAAYRA' TITLE TRACK UNVEILED – 18 SEPT 2026 RELEASE... Ahead of its theatrical release on 18 Sept 2026, the makers of #Daayra have unveiled the powerful title track – #SachKaDaayra.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 10, 2026
Gulzar sahab’s words carry immense weight, Amit… pic.twitter.com/xoQLkk9DuJ