'अमेरिकन हॉरर स्टोरी' का हिस्सा नहीं होंगी एरियाना ग्रैंडे, रयान मर्फी ने बताई बड़ी वजह
मनोरंजन
पॉप स्टार और अभिनेत्री एरियाना ग्रैंडे 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी' के नए सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। शो के क्रिएटर रयान मर्फी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है।
मर्फी ने बताया कि एरियाना को इस प्रोजेक्ट से हटना पड़ा, क्योंकि शो की शूटिंग को आगे बढ़ाकर 2026 की गर्मियों तक तय किया गया है। शूटिंग की ये नई तारीखें एरियाना के बहुप्रतीक्षित 'इटरनल सनशाइन टूर' के शेड्यूल से टकरा रही थीं।
रयान मर्फी ने इसे पूरी तरह से 'शेड्यूलिंग की समस्या' बताया और कहा कि एरियाना ने अपने व्यस्त कार्यक्रम और टूर डेट्स के बारे में पहले ही टीम को स्पष्ट जानकारी दे दी थी।